अक्सर लोग मंदिर में भगवान की पूजा करते हैं लेकिन तमिलनाडु के कोयंबटूर में लोगों ने एक गुलमोहर पेड़ के तने और जड़ में उभरी भगवान गणेश की आकृति की पूजा कर रहे हैं। दरअसल पेड़ पर भगवान गणेश जैसी आकृति उभरने के बाद स्थानीय लोगों ने यहां भगवान की छवि तैयार कर दी और अब श्रद्धालु रोज यहां दर्शन करने आते हैं।
एक शख्स ने बताया, 'हम इसे पेड़ मंदिर कहते हैं। हम जो कुछ भी इस पेड़ के सामने मांगते हैं वह हमें
मिल जाता है। आस-पास रहने वाले लोग हर रोज ऑफिस और स्कूल जाने से पहले यहां दर्शन जरूर करते हैं।'
दूसरे स्थानीय शख्स ने बताया कि फुटपाथ पर लगे पेड़ अक्सर सूख जाते हैं, लेकिन इस पेड़ की पत्तियां हमेशा हरी दिखाई देती हैं। इसकी वजह यह है कि श्रद्धालु हर रोज पेड़ की जड़ को साफ करके पानी देते हैं और पूजा करते हैं। इसलिए यह पेड़ सुरक्षित बना हुआ है। इस पेड़ से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments