पति की हत्या कर दफनाया किचन में, एक महीने तक पत्नी ने बनाया उसी चूल्हे पर खाना

ओडिशा: झारसुगड़ा में नाव हादसा श्रमिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चित्रकूट मतदाता जागरूकता -मिर्जापुर इंदौर साइबर सुरक्षा माँ पर अभद्र टिप्पणी पर बोले चिराग पासवान जीत के प्रति आश्वास हैं पप्पू यादव प्रदेश मतदान आज का राशिफल Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

पति की हत्या कर दफनाया किचन में, एक महीने तक पत्नी ने बनाया उसी चूल्हे पर खाना

Abhishek sinha 22-11-2019 12:57:48

एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसे किचन में दफना दिया, इतना ही नहीं बल्कि, जिस किचन में पति की कब्र बनाकर उसे दफनाया गया , उसी के ऊपर चूल्हे पर एक महीने तक खाना भीं पकाया गया. हैरान कर देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के अनूप पुर जिले का है। 

32 साल की एक महिला प्रमिला ने अपने वकील पति महेश बैनेवाल की हत्या कर उसे किचन में वहां दफना दिया जहां कच्ची जगह पर वह खाना बनाती थी। गुरुवार को अनूपपुर जिले की पुलिस ने उसे अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। महेश एक महीने से अमरकंटक पुलिस थाना के करोंदी गांव से लापता बताया जा रहा था।  22 अक्टूबर को महेश की पत्नी प्रमिला ने अपने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। 

पुलिस इस मामले को गुमशुदगी के रूप में ही देख रही थी कि तभी 21 नवंबर को इस मामले में एक ट्व‍िस्ट आ गया।  मृतक के बड़े भाई अर्जुन बैनेवाल ने पुलिस से कहा कि उसके भाई के घर में कुछ संदिग्ध है। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह कई बार अपने छोटे भाई के घर गया लेकिन उसकी पत्नी ने हर बार उसे टरका दिया। 

अमरकंटक थाने के एसएचओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि इस सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे तो उन्हें भी कुछ दुर्गंध का अहसास हुआ। जब वह किचन के पास गए तो दुर्गंध और तेज हो गई। जब किचन में दुर्गंध वाली जगह
को खोदा गया तो उसमें से मृतक का शव मिला। 

इस पर प्रमिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के बड़े भाई गंगाराम बैनेवाल की पत्नी के  साथ अवैध संबंध थे।  तब गंगाराम और उसने मिलकर अपने पति को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया. इसका गंगाराम ने विरोध करते हुए कहा कि यह औरत बहुत चालाक है, इसके चेहरे पर मत जाइये। मैं इस कत्ल में शामिल नहीं हूं। अब पुलिस इस मामले की जांच में  जुट गई है। बता दें कि मृतक महेश और प्रमिला के चार बच्चे हैं और चारों लड़कियां हैं। 

मुर्गे की हुई हत्या को लेकर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मुर्गे का पोस्टमार्टम भी कराया और मामले की छानबीन में भी जुट गई है। मामला अजीबोगरीब जरूर है लेकिन ब‍िहार की कैमूर पुलिस हत्या होने पर जितनी तत्परता नहीं दिखाती है,  उतना मुर्गे की हत्या को लेकर उत्सुक है। यह मामला कैमूर जिले के दुर्गावती थाना का है। 

पूरा वाकया कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का है जहां एक महिला मुर्गा फार्म खोले हुई थी. पड़ोसी ने महिला का मुर्गा चुराया और जब उसे लगा कि महिला ने देख लिया तो उसे मार डाला। 

महिला कमला देवी और पुत्र इंदल कुमार जब मुर्गे की हत्या को लेकर पड़ोसी के यहां गए तो मामला मारपीट तक आ गया। जिसमें कमला देवी और पुत्र इंदल कुमार घायल हो गए। महिला ने अपने सात पड़ोसियों के खिलाफ दुर्गावती थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :