झटका : अब इस रेट पर मिलेगी गैर सब्सिडी वाली LPG, 149 रुपये तक बढ़ गए घरेलू गैस सिलेंडर

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विषेश शिविर होने जा रहा शुरु अपनों को निहारते गाँव प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीणों से लाखों की धन उगाही,मामला पहुंचा सांसद कार्यालय आदि शक्ति...शिव-पार्वती की भक्ति में डूबे नजर आए पीएम मोदी, जागेश्वर धाम में कही बड़ी बात वार्षिक संत निरंकारी समागम का आयोजन 28 से 30 को आध्यात्मिक स्थल समाखला में टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा । उत्तराखंड स्टेट T20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का हुआ चयन कोटद्वार: जंगल में चारा पत्ती लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला, तीन दिन बाद मिला शव लोकसभा में PM मोदी: ‘संसद के कर्मचारियों-पत्रकारों का योगदान अहम, आतंकी हमले से सांसदों को बचाने वालों का नमन’ 22 सितंबर को विधानसभा के बाहर गरजेंगे मिड-डे मील वर्कर्स अयोध्या में खतरे के निशान के पास पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर, बाढ़ का खतरा राहुल गांधी को वापस मिला बंगला तो बोले रवि किशन PM का बड़प्पन है...' 'बेटी बचाओ... की ब्रांड एंबेसडर रेसलर के साथ दहेज के लिए ज्यादती, FIR दर्ज सारस के बाद अब बाज बना आरिफ का नया दोस्त' राहुल की फ्लाइंग किस पर प्रियंका चतुर्वेदी 'नफरत की आदत में मोहब्बत रास नहीं आई राजस्थान में भ्रष्टाचार का अनोखा विरोध गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बढ़े हार्ट अटैक के मामले- स्टडी राहुल ने संसद में फ्लाइंग किस दिया? हेमा मालिनी बोलीं- 'मैंने नहीं देखा' महाराष्ट्र में मिला COVID वेरिएंट 'एरिस' का पहला केस

झटका : अब इस रेट पर मिलेगी गैर सब्सिडी वाली LPG, 149 रुपये तक बढ़ गए घरेलू गैस सिलेंडर

Deepak Chauhan 12-02-2020 14:14:18

गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) के दाम में भारी वृद्धि की गई है। इंडियन आयल के मुताबिक दिल्ली में 14 किलो वाला सिलिंडर अब 144.50 रुपये बढ़कर 858.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये बढ़कर 896.00 रुपये जबकि मुंबई के लोगों को 145 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। यहां सिलिंडर अब 829.50 रुपये में मिलेगा। एएनआई के मुताबिक इस साल एक जनवरी के बाद गैस के दाम नहीं बढ़े थे।


आज से ही लागू हैं नई दरें

आज से नई दरें लागू होने के बाद अब दिल्ली में 14 किलो का गैस सिलिंडर 858.50 रुपये में मिलेगा। यहां 144.50 रुपये दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, कोलकाता के ग्राहकों इसी सिलेंडर को 149 रुपये ज्यादा देकर 896.00 रुपये के दाम पर मिलेगा।

मुंबई के लोगों को अब 145 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। आज से अब नया रेट 829.50 रुपये हो गया है। जहां तक चेन्नई की बात करें तो यहां 147 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 881 रुपये में 14 किलो का गैर सब्सिडी वाला एलपीजी गैस सिलिंडर मिलेगा।


गैर सब्सिडी वाले इंडेन सिलेंडर (14.2 kg ) का पिछले 3 महीने का रेट

शहर रेट                  फरवरी        जनवरी     दिसंबर

दिल्ली                         858.5             714           695

कोलकाता                      896              747           725.5

मुंबई                          829.5            684.5          665

चेन्नई                  
       881              734          696


बता दें आम बजट से पहले कामर्शियल गैस सिलेंडर पर रिकॉर्ड 224.98 रुपए का इजाफा किया गया था। कारोबारियों को कामर्शियल सिलेंडर के लिए 1550.02 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत मिली थी। मसिक रेट रिवीजन में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया । यानी लोगों को (14.2 किलो) वाला सिलेंडर 749 रुपए का ही मिल रहा था। 


पिछले तीन महीनों में गैस सिलेंडर के दाम

सिलिंडर का वजन            जनवरी 2020         दिसंबर 2019        नवंबर 2019

14.2 किलो                        749.00 रुपये               730.00 रुपये            716.50 रुपये

19 किलो                           1325.00 रुपये             1295.50 रुपये          716.50 रुपये

5 किलो                               276.00 रुपये              269.00 रुपये            264.50 रुपये


12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है सरकार

वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :