up-maurya-kushwaha-shakya-saini-vote-bank-politics

यूपी में मौर्य-कुशवाहा-शाक्य-सैनी समाज का कितना दबदबा? 100 से ज्यादा सीटों पर मजबूत वोटबैंक

यूपी में मौर्य-कुशवाहा-शाक्य-सैनी समाज 100 से ज्यादा सीटों पर प्रभाव रखता है। जानिए 2027 चुनाव से पहले इस समाज की आबादी, राजनीतिक ताकत और सत्ता में भागीदारी।

By : Local News of India
यूपी में मौर्य-कुशवाहा-शाक्य-सैनी समाज का कितना दबदबा? 100 से ज्यादा सीटों पर मजबूत वोटबैंक

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज का बढ़ता राजनीतिक प्रभाव और 2027 चुनाव में वोटबैंक की अहमियत।

यूपी में मौर्य-कुशवाहा-शाक्य-सैनी समाज का कितना दबदबा? 100 से ज्यादा सीटों पर मजबूत वोटबैंक

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरणों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। यादव और कुर्मी के बाद ओबीसी वर्ग का तीसरा बड़ा वोटबैंक माने जाने वाले इस समाज की प्रदेश की करीब 6.69 फीसदी आबादी है। राजनीतिक विश्लेषण के मुताबिक, यह समाज 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

कितनी है आबादी और कहां है प्रभाव?

2001 की सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट के अनुसार, काछी, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी और माली समूह की आबादी प्रदेश की कुल जनसंख्या का 6.69 फीसदी थी। 2011 की जनगणना के आधार पर अनुमान लगाया जाए तो इनकी संख्या करीब 1.20 करोड़ से 1.34 करोड़ के बीच हो सकती है।

पश्चिमी यूपी में यह समाज सैनी, ब्रज और कानपुर देहात में शाक्य, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में कुशवाहा तथा अवध और रुहेलखंड में मौर्य नाम से पहचाना जाता है।

इन सीटों पर मजबूत पकड़

पूर्वांचल के गोरखपुर, वाराणसी, कुशीनगर, देवरिया, मिर्जापुर और प्रयागराज जैसे जिलों में मौर्य समाज की मौजूदगी अहम है। बुंदेलखंड के बांदा, नरैनी, बबेरू, हमीरपुर, जालौन और झांसी में कुशवाहा वोटरों का प्रभाव है।

वहीं, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, बदायूं और आगरा में शाक्य समाज की अच्छी मौजूदगी है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद में सैनी समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नकुड़, सहारनपुर नगर, खतौली, बिजनौर, कैराना, बांदा, नरैनी, बबेरू, सिराथू और फूलपुर जैसी विधानसभा सीटों पर इस समाज के मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जाती है।

सत्ता में कितनी है भागीदारी?

2022 के विधानसभा चुनाव में इस समाज से जुड़े 14 विधायक चुनकर आए थे। इनमें 11 बीजेपी और दो समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीते थे। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में इस समाज से जुड़े तीन नेता सपा के टिकट पर सांसद बने। इनमें बाबू सिंह कुशवाहा, देवेश शाक्य और नीरज मौर्य शामिल हैं।

योगी सरकार में केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री और जसवंत सिंह सैनी राज्यमंत्री हैं। वहीं बीजेपी के अमरपाल मौर्य राज्यसभा सांसद हैं।

किस पार्टी के साथ रहा है समाज?

मौर्य-कुशवाहा-शाक्य-सैनी समाज का वोट किसी एक राजनीतिक दल का स्थायी वोटबैंक नहीं रहा है। अलग-अलग चुनावों में यह समाज कांग्रेस, लोकदल, जनता दल, बसपा, भाजपा और सपा के साथ जुड़ता रहा है।

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इस समाज का बड़ा समर्थन मिला था। हालांकि, 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने भी इस वोटबैंक में अपनी पकड़ बनाई। 2024 में इस समाज से जुड़े तीन नेताओं का सपा के टिकट पर जीतना इसकी राजनीतिक अहमियत को दिखाता है।

2027 चुनाव में क्या होगी भूमिका?

आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सामने गैर-यादव ओबीसी वोटबैंक को अपने साथ बनाए रखने की चुनौती होगी। वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अपने पीडीए समीकरण के जरिए इस समाज को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज की राजनीतिक भागीदारी और अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी वोटिंग का रुख 2027 के विधानसभा चुनाव में चर्चा का अहम विषय बना रहेगा।

संबंधित सामग्री

लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर छठ पूजा की भव्य तैयारी, 15 नवंबर को सीएम योगी देंगे सूर्य को अर्घ्य

लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर छठ पूजा की भव्य तैयारी, 15 नवंबर को सीएम योगी देंगे सूर्य को अर्घ्य

लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर छठ पूजा की भव्य तैयारियां की गई हैं। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई मिनी ट्रैवलर, दो यात्रियों की मौत, 13 घायल

फुल न्यूज़:

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई मिनी ट्रैवलर, दो यात्रियों की मौत, 13 घायल फुल न्यूज़:

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई और 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से बचने पहाड़ों पर पहुंचे सैलानी, मनाली और लाहौल-स्पीति में बढ़ी रौनक

दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से बचने पहाड़ों पर पहुंचे सैलानी, मनाली और लाहौल-स्पीति में बढ़ी रौनक

दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से राहत पाने के लिए सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। मनाली और लाहौल-स्पीति में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन बर्फबारी से कई रास्ते बंद हैं।

कुलदीप यादव को मिले मौके, फिर भी नहीं दिखा दम, गौतम गंभीर की दो टूक से बढ़ी मुश्किलें

कुलदीप यादव को मिले मौके, फिर भी नहीं दिखा दम, गौतम गंभीर की दो टूक से बढ़ी मुश्किलें

न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कुलदीप यादव को लेकर साफ संदेश दिया है। टेस्ट टीम से रिलीज होने के बाद उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।

पिपरहवा में मिले भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष अरुणाचल पहुंचे, 31 हजार लोगों ने किए दर्शन

पिपरहवा में मिले भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष अरुणाचल पहुंचे, 31 हजार लोगों ने किए दर्शन

पिपरहवा में मिले भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष अरुणाचल प्रदेश के गोल्डन पैगोडा पहुंचे। प्रदर्शनी के दौरान करीब 31 हजार लोगों ने दर्शन किए।