नई दिल्ली,Localnewsofindia-हैदराबाद ग्रेटर नगर निगम के चुनाव प्रचार में रोजाना राजनीति गर्माती जा रही है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अभिनेता चिरंजीवी ने मुख्यमंत्री के घोषणा पत्र की तारीफ की, जिसके बाद उनके भाई और जन सेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण ने चिरंजीवी को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है। इससे पहले मंगलवार को चिरंजीव ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री केसीआर से मुलाकत की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने घोषणा पत्र में मदद का ऐलान किया जिस पर चिरंजीवी आभार प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,'मैं मुख्यमंत्री केसीआर का आभार प्रकट करना चाहूंगा। यह मदद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी है। इससे इंडस्ट्री को उबरने में मदद मिलेगी। महामारी ने इंडस्ट्री को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
चिरंजीव का बयान ऐसे समय आया है जब उनके भाई और जन सेना पार्टी का अध्यक्ष पवन कल्याण ने हैदराबाद ग्रेटर नगर
निगम चुनाव में बीजेपी को मदद करने का ऐलान किया था। पवन कल्याण ने चिरंजीवी के इस बयान पर कहा कि चुनाव के बीच केसीआर को मदद देना सही नहीं है या तो तुम अपने भाई की मदद करो या फिर शांत रहो। उन्होंने अपने भाई को सस्ती राजनीति से दूर रहने को कहा है।
पवन कल्याण के अन्य एक प्रशंसक ने लिखा, 'सरकार ने इंडस्ट्री को जो मदद की है वह ठीक है लेकिन उनका क्या जो ये फिल्में देखते हैं। वहीं फिल्म अभिनेता चिरंजीव के बेटे राम चरण ने भी मुख्यमंत्री केसीआर का आभार प्रकट किया। चिरंजीव ने 2008 में प्रजा राज्यम् पार्टी बनाई थी। 2012 में वह मनमोहन सरकार में उनके पास पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री का प्रभार था। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 150 सीटों पर होने वाले चुनाव में सभी दल एक दूसरे पर खुलकर हमला बोल रहे हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments