नई दिल्ली,Localnewsofindia-कोरोना काल में सब्जियों की कीमतों में भले ही आग लगी हो पर राहत भरी खबर यह है कि पिछले एक हफ्ते में आटा-चावल, दाल-तेल, आलू-प्याज की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि केंद्र सरकार के आंकड़े कह रहे हैं। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर 100 केंद्रों से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान गेहूं 13 फीसद सस्ता हुआ है। वहीं आटा करीब 5 फीसद, चना दाल करीब 3 फीसद, अरहर दाल दो फीसद और उड़द के दाल में 5 फीसद की कमी दर्ज की गई। अगर सरकारी आंकड़ों पर भरोसा करें तो सरसों, मूंगफली, वनस्पति तेलों के दाम भी गिरे हैं, हालांकि जमीनी हकीकत इससे अलग हो सकती है।
वहीं पिछले एक हफ्ते में मसूर दाल, मूंग दाल, चीन, सोयाबीन तेल, गुड़ और यहां तक कि नमक के दाम में भी तेजी आई है। सबसे ज्यादा उछाल टमाटर के रेट में दर्ज किया गया है। एक हफ्ते में टमाटर की कीमत में 25 फीसद से ज्यादा का उछाल आया है।आइए देखें 23 नवंबर और एक हफ्ते पहले जरूरी चीजों के दाम में कितना अंतर आया है...
वस्तु | आवश्यक वस्तुओं के दैनिक खुदरा मूल्य | ||
आज का मूल्य | एक सप्ताह पहले | प्रतिशत परिवर्तन | |
23/11/2020 | 16/11/2020 | एक सप्ताह | |
चावल | 34.29 | 35.34 | -2.97 |
गेहूँ | 25.55 | 29.41 | -13.12 |
आटा (गेहूं) | 30.12 | 31.76 | -5.16 |
चना दाल | 73.88 |
data-sheets-value="75.99" xss=removed>75.99 | -2.78 |
तूर / अरहर दाल | 105.25 | 107.24 | -1.86 |
उड़द दाल | 101.31 | 107.07 | -5.38 |
मूंग दाल | 105.76 | 104.97 | 0.75 |
मसूर दाल | 83.35 | 78.75 | 5.84 |
चीनी | 41.24 | 40.22 | 2.54 |
दूध @ | 46.82 | 46.61 | 0.45 |
मूंगफली तेल (पैक) | 151 | 153.35 | -1.53 |
सरसों तेल (पैक) | 129.29 | 134.43 | -3.82 |
वनस्पति (पैक) | 95.06 | 99.7 | -4.65 |
सोया तेल (पैक) | 105.4 | 105.22 | 0.17 |
सूरजमुखी तेल (पैक) | 114.77 | 123.39 | -6.99 |
पाम तेल (पैक) | 89.56 | 99.59 | -10.07 |
गुड़ | 53 | 48.97 | 8.23 |
खुली चाय | 217.59 | 233.68 | -6.89 |
नमक पैक * | 17.47 | 16.66 | 4.86 |
आलू | 44.88 | 45.22 | -0.75 |
प्याज | 55.65 | 58.36 | -4.64 |
टमाटर | 49.53 | 39.44 | 25.58 |
स्रोत: राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग
बता दें उपभोक्ता मंत्रालय द्वरा देश भर में फैले 100 विपणन केंद्रों से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर 22 आवश्यक वस्तुओं (चावल, गेहूं, आटा, चना दाल, तूर (अरहर) दाल, उड़द दाल, मूँग दाल, मसूर दाल, चीनी, गुड़, मूँगफली का तेल, सरसों का तेल, वनस्पति, सूरजमुखी का तेल, सोया तेल, पॉम तेल, चाय, दूध, आलू, प्याज, टमाटर और नमक) के मूल्यों की निगरानी की जाती है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments