भारत में बन रही ऑक्सफोर्ड की कोवीशील्ड 90% तक असरदार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रामनवमी जुलूस पर हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र गॉर्लिक-बींस से बनने वाला टेस्टी सलाद प्रदोष व्रत 2024:आइये जानते है प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त इन ड्रिंक्स की मदद से Vitamin D की कमी को दूर करे बेंगलुरु-रामनवमी पर हिंसा की घटना सामने आई सलमान खान फायरिंग मामले-मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की कलरएसेंस वाले नंदा का गोरखधंधा चोर ठग या व्यवसायी गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए बेस्ट हैं ये 3 ड्रिंक्स

भारत में बन रही ऑक्सफोर्ड की कोवीशील्ड 90% तक असरदार

Anjali Yadav 23-11-2020 14:48:47

अंजलि यादव,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी और अच्छी खबर है. अमेरिका में 11 दिसंबर से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा. उधर, ब्रिटेन, जर्मनी में भी दिसंबर से औपचारिक तौर पर टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा. उधर, परीक्षणों में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका वैक्सीन 90% तक असरदार पाई गई है.

वहीं, भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इंडिया टुडे को बताया कि भारत में वैक्सीन अगले साल के शुरुआती तीन महीनों में मिलने की उम्मीद है. सितंबर 2021 तक 25-30 करोड़ भारतीयों को टीका लगाया जा सकता है. सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा.



ऑक्सफोर्ड वैक्सीन: 90% इफेक्टिव

ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका ने बयान जारी कर बताया कि यूके और ब्राजील में किए गए परीक्षणों में वैक्सीन काफी असरदार पाई गई. आधी डोज दिए जाने पर वैक्सीन 90% तक इफेक्टिव मिली. इसके बाद दूसरे महीने में फुल डोज दिए जाने पर 62% असरदार देखी गई. इसके एक महीने बाद दो फुल डोज देने पर वैक्सीन का असर 70% देखा गया. ये वैक्सीन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रहा है.



अमेरिका: तैयारियां पूरी, 11 दिसंबर से वैक्सीनेशन

संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है. यूएस कोविड-19 वैक्सीन टास्क के हेड मोन्सेफ सलोई ने CNN को दिए इंटरव्यू में कहा- अमेरिका में पहले व्यक्ति को वैक्सीन 11 दिसंबर को दी जाएगी. जैसे ही फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन वैक्सीन को मंजूरी देता है, हम इसे लगाने का काम शुरू कर देंगे. तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 10 दिसंबर को FDA की अहम मीटिंग होने जा रही है. माना जा रहा है कि इसी दिन एजेंसी वैक्सीन को मंजूरी दे देगी.



स्पेन: जनवरी से शुरू करेगा वैक्सीनेशन

स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने रविवार को बताया कि देश में वैक्सीनेशन का काम जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा. सांचेज ने कहा- हमने अपनी तरफ से तमाम जरूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं. हम ये मानकर चल रहे हैं कि देश में जनवरी में वैक्सीनेशन शुरू होगा और तीन महीने में पूरे देश को इसके डोज मुहैया करा दिए जाएंगे. स्पेन और जर्मनी यूरोप के पहले ऐसे देश होंगे जहां कम्पलीट वैक्सीनेशन होगा. देश में कुल 13 हजार वैक्सीनेशन पॉइंट्स बनाए गए हैं.



जर्मनी: 30 लाख वैक्सीन का ऑर्डर

‘द गार्जियन’ से बातचीत में जर्मनी के हेल्थ मिनिस्टर जेन्स स्पाह्न ने कहा- यूरोप में जर्मनी और स्पेन पहले ऐसे देश हैं जिन्होंने वैक्सीनेशन के लिए पूरी तैयारी कर ली है. उम्मीद है कि अगले महीने से इस पर अमल किया जा सकेगा. दिसंबर के मध्य तक तमाम वैक्सीनेशन सेंटर्स एक्टिव हो जाएंगे. जर्मनी ने 30 लाख
वैक्सीन सिक्योर करने का ऑर्डर पहले ही दे दिया है. यह हमारे लिए काफी हैं. जरूरत पड़ने पर हम अपने सहयोगी देशों को भी दे सकते हैं.



5 प्रमुख वैक्सीन का स्टेटस


वैक्सीन                                        स्थिति                                       कब आएगी/क्या चल रहा                   कीमत प्रति डोज

मॉडर्ना (अमेरिका) इमरजेंसी यूज की तैयारी, 94.5% तक असरदार         दिसंबर में आ सकती है              1850-2750 रु

फाइजर (अमेरिका) इमरजेंसी यूज की अनुमति मांगी,                            दिसंबर में आ सकती है                      1450 रु

                                     95% तक असरदार                   

ऑक्सफोर्ड/                  UK-ब्राजील में परीक्षणों में                                   फरवरी में आ सकती है                      500-600 रु

एस्ट्राजेनेका                      90% तक असरदार                   

 (ब्रिटेन)

कोवैक्सिन (भारत)              तीसरा ट्रायल शुरू                                      करीब 26 हजार                                    -

                                                                                                        लोगों पर ट्रायल होगा               

स्पुतनिक V (रूस) दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल जारी         दो डोज की खुराक दी जाएगी                      अभी तय नहीं 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :