नई दिल्ली,Localnewsofindia- ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र सिंह राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। चंद्रमा और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में हैं। मंगल और बुध दोनों वक्री हैं। सूर्य और चंद्रमा नीच के हैं। ग्रहों की ये स्थिति खराब स्थिति कही जाएगी। चार ग्रह प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा प्रभावशाली ग्रह सूर्य और चंद्रमा का नीच का होना जनमानस के लिए अच्छा नहीं माना जाएगा।
राशिफल-
मेष-बहुत सम्भलकर पार करना होगा। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों अच्छी स्थिति में नहीं है। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा कठिन समय है।मानसिक और शारीरिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। बचकर चलें।व्यावसायिक स्थिति सही चलती रहेगी। पीली वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
वृषभ-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। पति-पत्नी दोनों आपस में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम गड़बड़ है। व्यापार ठीक चल रहा है।पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य सही नहीं दिख रहा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति सही चल रही है। थोड़ा ध्यान देकर पार करें। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-शारीरिक, मानसिक, व्यावसायिक सारी स्थितियां मध्यम हैं। बहुत बचकर पार करें। कोई निर्णय अभी न लें। जैसा चल रहा है चलने दें। शारीरिक रूप से हर चीज पर एहतियात बरतें। प्रेम में पंगा न लें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी में दिक्कत आ सकती है। मां के स्वास्थ्य में दिक्कत
आ सकती है। आपका स्वयं का स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। बहुत बचकर पार करने की जरूरत है। सूर्यदेव को जल दें। भगवान शिव की अराधना करें।
कन्या-शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक स्थिति भी ठीक है। शनिदेव की अराधना करें। सफेद वस्तु का दान करें।
तुला-मुख विकार या नेत्र विकार के शिकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कोई रिस्क न लें। अभी पूंजी का निवेश न करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम ठीक है। व्यापार भी करीब-करीब ठीक चल रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृश्चिक-बहुत सावधानी से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक स्थिति भी आपकी सही कही जाएगी। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।
धनु-खर्च से परेशान रहेंगे। नेत्र विकार सम्भव है। पार्टनरशिप में भी समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य सही है। प्रेम की स्थिति भी सही कही जाएगी लेकिन तू-तू, मैं-मैं से बचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। केसर का तिलक लगाएं।
मकर-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। निर्णय लेने की क्षमता अच्छी है। प्रेम की स्थिति भी आपकी अच्छी है। भगवान शिव के मंदिर में सफेद वस्तु अर्पित करें।
कुंभ-व्यावसायिक स्थिति में कोई रिस्क न लें। कोई नई शुरुआत न करें। जो चल रहा उसे ही चलने दें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार अच्छा है।लाल वस्तु का दान करें।
मीन-भाग्यवश कुछ हो सकता है लेकिन किसी भी चीज में अति से बचें। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्यम, व्यापार भी आपका ठीक चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments