सपा में शामिल होने की तैयारी में भाजपा विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विषेश शिविर होने जा रहा शुरु अपनों को निहारते गाँव प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीणों से लाखों की धन उगाही,मामला पहुंचा सांसद कार्यालय आदि शक्ति...शिव-पार्वती की भक्ति में डूबे नजर आए पीएम मोदी, जागेश्वर धाम में कही बड़ी बात वार्षिक संत निरंकारी समागम का आयोजन 28 से 30 को आध्यात्मिक स्थल समाखला में टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा । उत्तराखंड स्टेट T20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का हुआ चयन कोटद्वार: जंगल में चारा पत्ती लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला, तीन दिन बाद मिला शव लोकसभा में PM मोदी: ‘संसद के कर्मचारियों-पत्रकारों का योगदान अहम, आतंकी हमले से सांसदों को बचाने वालों का नमन’ 22 सितंबर को विधानसभा के बाहर गरजेंगे मिड-डे मील वर्कर्स अयोध्या में खतरे के निशान के पास पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर, बाढ़ का खतरा राहुल गांधी को वापस मिला बंगला तो बोले रवि किशन PM का बड़प्पन है...' 'बेटी बचाओ... की ब्रांड एंबेसडर रेसलर के साथ दहेज के लिए ज्यादती, FIR दर्ज सारस के बाद अब बाज बना आरिफ का नया दोस्त' राहुल की फ्लाइंग किस पर प्रियंका चतुर्वेदी 'नफरत की आदत में मोहब्बत रास नहीं आई राजस्थान में भ्रष्टाचार का अनोखा विरोध गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बढ़े हार्ट अटैक के मामले- स्टडी राहुल ने संसद में फ्लाइंग किस दिया? हेमा मालिनी बोलीं- 'मैंने नहीं देखा' महाराष्ट्र में मिला COVID वेरिएंट 'एरिस' का पहला केस

सपा में शामिल होने की तैयारी में भाजपा विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा

Gauri Manjeet Singh 25-08-2020 15:50:48

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को बेहद चर्चा में लाने वाली उनकी बेटी फिर सुर्खियां बटोर रही है। साक्षी मिश्रा अब समाजवादी पार्टी में शामिल होने की तैयारी में हैं। उन्होंने इसके लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र भेजकर मिलने के लिए समय मांगा है। 

बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने साल भर पहले घर से सभी लोगों के विरोध के बाद भी घर से भागकर अपने प्रेमी अजितेश से शादी की थी। एक बच्चे की मां बन चुकी साक्षी मिश्रा ने अब राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। अभी इसी महीने की नौ तारीख को साक्षी ने एक बेटे को जन्म दिया है। 

साक्षी मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने का समय मांगा है। साक्षी मिश्रा ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास से काफी प्रभावित हैं। इसी कारण वह समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहती हैं। 

साक्षी मिश्रा ने कहा कि सपा की कार्यशैली और युवाओं के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में जो विकास की लहर को देखने को मिली। जिसके कारण सपा सरकार में उत्तर प्रदेश को अलग पहचान दी। इसके अलावा अन्य राजनीतिक दलों से हमें कोई मतलब नहीं है। सपा युवाओं की पार्टी है। इसी कारण इसे ज्वाइन करने का मन बनाया है। सपा ने अपने कार्यकाल में बहुत काम किया है। सपा में जातिवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाता है। बहुत सारे ऐसे काम किये हैं, जिससे हम प्रभावित हैं।


xss=removed>साक्षी मिश्रा भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी हैं। बीते वर्ष तीन जुलाई 2019 को भाजपा विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से अचानक गायब हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने 10 जुलाई 2019 को ही अजितेश के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अपनी जान को खतरा बताया था। इस वीडियो के आने के बाद यह मामला काफी चर्चित हो गया था और यह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था। अजितेश से शादी करने के बाद भी साक्षी मिश्रा बेहद विवादों में रही थीं। उन्होंने अपने पिता भाजपा विधायक राजेश मिश्रा पर अपनी हत्या तक करवाने का आरोप लगाया था। साक्षी ने पिता भाजपा विधायक राजेश मिश्रा पर आरोप लगाया था कि उन्हेंं परेशान किया जा रहा है। कुछ दिन पहले अजितेश को एक मामले में जेल भी भेजा गया था।

9 अगस्त को साक्षी बनी थी मां

साक्षी 9 अगस्त 2020 को मां बनी है। उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। साक्षी अपने पति अजितेश सहित ससुराल में खुश है। यह बात मीडिया के जरिए पहले भी सामने आ चुकी है। इसके साथ ही वह अपने परिवार के सदस्यों को भी काफी याद करती है। साक्षी 3 जुलाई 2019 को अपने घर से अचानक चली गई थी। जिसके बाद उन्होंने 10 जुलाई 2019 को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी शादी की जानकारी दी थी। इसके साथ ही अपने पिता से अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताया था। जिसके बाद उनके और भी वीडियो वायरल हुए थे। यह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :