अमेरिका-ईरान के तनातनी के चलते बड़े डीजल-पेट्रोल के दाम

पुलिस ने लेवी मांगनेवाले दो अपराधियों को हथियार सहित दबोचा Karauli : श्री महावीर जी में भगवान जिनेन्द्र की निकली रथ यात्रा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच स्थित नहरों का जंक्शन है खास 29 को कल्पना सोरेन गांडेय से करेगी नामांकन बीजापुर के आराध्य देव चिकटराज मेले का हुआ समापन उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार जारी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन फॉर्म जमा - झाबुआ रामपुर पहुंचे संजय सिंह, कहा- इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार दंतेवाड़ा 18 नक्सली सरेंडर हमीरपुर में मतदान बढ़ाने का लिया गया संकल्प मऊ में मतदान के लिए दिलाई गई शपथ गर्मियों में बढ़ गई है गैस और अपच की समस्या Dream Girl 3 में अनन्या पांडे नहीं सारा अली खान नजर आएगी Liquor Shop Closed: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठेके PM-चुनावी दौरा-प्रदेश मतदाता जागरूकता-प्रदेश पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यात्रियों को किफायती मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराएगा आज का राशिफल पीलीभीत में सड़क सुरक्षा जागरूकता को स्कूलों में दिलाई गई शपथ चुनाव प्रचार समाप्त

अमेरिका-ईरान के तनातनी के चलते बड़े डीजल-पेट्रोल के दाम

Deepak Chauhan 04-01-2020 15:43:46

पेट्रोल और डीजल के रेट ( Petrol-Diesel price today ) में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। डीजल में 17 दिनों में 2.36 रुपए प्रति लीटर की महंगाई बढ़ चुकी है। जबकि पेट्रोल 82 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। अब अमेरिका का ईरान के टॉप कमांडर को हवाई हमले में मार गिराने के बाद कच्चे तेल के दाम ( crude oil price ) भी बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। इससे भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इजाफा होगा।  

पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि जारी रही। नए साल में अब तक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 31 पैसे जबकि डीजल 44 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। उधर, अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई जोरदार तेजी के बाद आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी। डीजल का दाम दिल्ली और कोलकता में 15 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है।

 अंतरार्ष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर  क्रूड का मार्च डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 3.64 फीसदी की तेजी के साथ 68.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, न्यूयार्क मकेर्ंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई का फरवरी अनुबंध 3.02 फीसदी की तेजी के साथ 63.03 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम साढ़े तीन महीने के ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार 4 दिसंबर 2020 को दिल्ली (Delhi),
मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल (Petrol News) और डीजल के रेट इस प्रकार रहे।


शहर                                       पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)

दिल्ली                                            75.45               68.4

मुंबई                                                    81.04               71.72

कोलकाता                                           78.04               70.76

चेन्नई                                             73.28                78.39

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 


रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :