मौसम : कोहरे से पंजाब मे हादसे मे 12 की मौत साथ ही झारखंड मे सर्दी से 15 की मौत लाहौल-स्पीति में पारा -24° पर

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विषेश शिविर होने जा रहा शुरु अपनों को निहारते गाँव प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीणों से लाखों की धन उगाही,मामला पहुंचा सांसद कार्यालय आदि शक्ति...शिव-पार्वती की भक्ति में डूबे नजर आए पीएम मोदी, जागेश्वर धाम में कही बड़ी बात वार्षिक संत निरंकारी समागम का आयोजन 28 से 30 को आध्यात्मिक स्थल समाखला में टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा । उत्तराखंड स्टेट T20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का हुआ चयन कोटद्वार: जंगल में चारा पत्ती लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला, तीन दिन बाद मिला शव लोकसभा में PM मोदी: ‘संसद के कर्मचारियों-पत्रकारों का योगदान अहम, आतंकी हमले से सांसदों को बचाने वालों का नमन’ 22 सितंबर को विधानसभा के बाहर गरजेंगे मिड-डे मील वर्कर्स अयोध्या में खतरे के निशान के पास पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर, बाढ़ का खतरा राहुल गांधी को वापस मिला बंगला तो बोले रवि किशन PM का बड़प्पन है...' 'बेटी बचाओ... की ब्रांड एंबेसडर रेसलर के साथ दहेज के लिए ज्यादती, FIR दर्ज सारस के बाद अब बाज बना आरिफ का नया दोस्त' राहुल की फ्लाइंग किस पर प्रियंका चतुर्वेदी 'नफरत की आदत में मोहब्बत रास नहीं आई राजस्थान में भ्रष्टाचार का अनोखा विरोध गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बढ़े हार्ट अटैक के मामले- स्टडी राहुल ने संसद में फ्लाइंग किस दिया? हेमा मालिनी बोलीं- 'मैंने नहीं देखा' महाराष्ट्र में मिला COVID वेरिएंट 'एरिस' का पहला केस

मौसम : कोहरे से पंजाब मे हादसे मे 12 की मौत साथ ही झारखंड मे सर्दी से 15 की मौत लाहौल-स्पीति में पारा -24° पर

Deepak Chauhan 31-12-2019 14:45:51

देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में भीषण सर्दी और शीतलहर जारी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, दिल्ली और चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई जगह न्यूनतम पारा 5° तक पहुंच गया। झारखंड में सर्दी से इस सीजन में 15 लोगों की मौत हुई, तो वहीं पंजाब में कोहरे के चलते हुए हादसों में 12 लोगों की जान चली गई। रेल और विमान सेवाओं पर भी खासा असर पड़ा है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्दी बढ़ने की आशंका है। सभी जगह कोहरा भी बरकरार रहेगा।


दिल्ली: सर्दी के साथ घना कोहरा

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3° से नीचे दर्ज किया। वहीं घने कोहरे के चलते दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता घटकर 25 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कोहरा बढ़ने की आशंका जताई है। 


दिल्ली के इलाके
 मंगलवार सुबह तापमान
पालम
4.1
आया नगर
4.2
सफदरजंग
2.6
लोधी रोड
3.7


राजस्थान: 1° तापमान के साथ सीकर सबसे ठंडा

मंगलवार सुबह राज्य के सभी शहरों के तापमान में 1° से 2° की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम तापमान सीकर में 1° सेल्सियस रहा। सुबह के राज्य के अधिकांश इलाकों में कोहरा रहा। सोमवार को जयपुर से दो घंटे तक उड़ानें बाधित रही थीं। 1 ट्रेन भी रद्द रही, जबकि 7 देरी से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगी। हालांकि पारे में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।


राजस्थान के शहर
                 मंगलवार सुबह तापमान
अजमेर
3.1
अलवर
2.0
कोटा
5.7
सवाई माधोपुर
4.5
चित्तौड़गढ़
5.9
डबोक
5.0
बाड़मेर
6.2
जैसलमेर
        2.8
बीकानेर
         2.7


हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी से सर्दी बढ़ी

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद राज्य में सर्दी बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति में तापमान -24° सेल्सियस पहुंच गया, तो वहीं राजधानी शिमला का तापमान भी 2° रहा। रोहतांग दर्रा और केलांग में भी तापमान शून्य से काफी नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बर्फबारी की संभावना जताई है।


हिमाचल के शहर
मंगलवार सुबह तापमान
शिमला     2
रोहतांग दर्रा    -11
मनाली      1
चंदरताल झील    -17
काजा
   -18
लाहोर-स्पीति    -24
किन्नौर      -9 
कोकसर      -6


मध्य प्रदेश: सर्दी से पाला पड़ने की आशंका

प्रदेश के उत्तर, पूर्वी और मध्य भाग के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे बना हुआ है। हालांकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में इंदौर का तापमान 10.8° सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन तक भाेपाल, उज्जैन, इंदाैर, हाेशंगाबाद, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडाेल में शीतलहर चलेगी। अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं बारिश के भी आसार हैं।


मप्र के शहर
     मंगलवार सुबह तापमान
भोपाल
7.0
ग्वालियर
2.0
जबलपुर
6.2
इंदौर
      10.8
पचमढ़ी
3.8


उत्तर प्रदेश: मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी

सोमवार को सहारनपुर और सुल्तानपुर सबसे ज्यादा ठंडे रहे, यहां न्यूनतम तापमान 4° सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सोमवार रात को कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बिजनौर, आगरा और बांदा में तापमान में और भी कमी आई। कानपुर देहात, उन्नाव, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर में भी ठंडी हवाएं चलती रहीं।


उप्र के शहर
सोमवार सुबह तापमान
लखनऊ
     
  7
वाराणसी
        5
प्रयागराज
      5.7
गोरखपुर
         4
मेरठ
       5.1


झारखंड: ठंड से अब तक 15 लोगों की मौत

राज्य में शीतलहर जारी है। रविवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ठंड से 7 लोगों की मौत हो गई। पिछले 3 दिनों में सर्दी से 15 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि पिछले 2 दिनों में धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जनवरी को बादल छाने और 2 जनवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में बारिश के आसार हैं।


झारखंड के शहर
मंगलवार सुबह तापमान
रांची
          5.8
जमशेदपुर
  7.8
बोकारो
  6.6
कांके
          5.8


बिहार: कोहरे से 17 ट्रेन लेट, 13 रद्द

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है, जिससे कई गाड़ियां घंटों की देरी से चल रही हैं। 17 ट्रेनें 2 से 7 घंटे तक विलंब से पटना पहुंचीं। इसके अलावा, 13 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया। वहीं पटना में खराब मौसम से हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। रविवार को चेन्नई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 5 घंटे और मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। कोलकाता से आने वाली गोएयर की फ्लाइट 2 घंटे और मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट पौने दो घंटे लेट आई। शीतलहर के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।


बिहार के शहर
रविवार सुबह तापमान
पटना
          5
मुजफ्फरपुर
        6.2
गया
3.9
भागलपुर
5.4


चंडीगढ़: 3.5° पर पहुंचा पारा

चंडीगढ़ में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां मंगलवार सुबह न्यूनतम पारा 3.5° दर्ज किया गया। सोमवार को धूप निकलने से दिन में कुछ राहत मिली लेकिन रात के समय तेज ठंड बरकरार है।


उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में 12 फीट बर्फ

शरद ऋतु शुरू होते ही बर्फबारी होने से पहाड़ चमकने लगे हैं। पिछले दिनों हुई बर्फबारी से चमौली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब का गुरुद्वारे के पास बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। गुरुद्वारा गोविंदघाट के सेवादार और मैनेजर सेवा सिंह ने कहा- यहां 12 फीट से ज्यादा बर्फ पड़ी है।


पंजाब: कोहरे से हुए हादसो में 12 की मौत

सोमवार को होशियारपुर में ठंडी हवाओं और कोहरे के बीच पारा रिकॉर्ड -0.1° तक गिर गया। फरीदकोट जिले में भी न्यूनतम तापमान 0.7° रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले दिसंबर 2015 में पारा 8° रहा था। राज्य में धुंध के कारण हुए हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। 


हरियाणा: रोहतक 1.20° के साथ सबसे ठंडा

राज्य में जबरदस्त शीतलहर जारी है। रोहतक 1.2° के साथ सबसे ठंडा रहा। प्रदेश में अधिकतम पारा 14° कम होकर डिग्री रह गया है। कई जिलों में सुबह हलकी धूप निकलने के बाद दोबारा कोहरा गिरने से पूरा सूबे में ठिठुरन बढ़ गई है।


पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी दी है। इसके अलावा 1 और 2 जनवरी को मैदानी राज्यों में बारिश हो सकती है। बादल छंटने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :