महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे, जबकि मतों की गणना 24 अक्टूबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।\
महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव
से जुड़ी अहम तारीख
* 27 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना
* 04 अक्तूबर को नामांकन का अंतिम दिन
* 05 अक्तूबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच
* 21 अक्तूबर को मतदान
* 24 अक्तूबर को मतगणना
महाराष्ट्र और हरियाणा में आचार संहिता आज से लागू
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होने के साथ ही दोनों राज्यों में आज (21 सितंबर) से ही आचार संहिता लागू हो गई है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments