क्या सोनाक्षी सिन्हा ने खाया बीफ बर्गर? वीडियो देख भड़के लोग तो पति जहीर इकबाल को बतानी पड़ी सच्चाई

सितंबर में ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने आगरा डबल मर्डर: रंजिश नहीं, फिर कौन बना हैवान? दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे मिले शव, गांव में मातम कांग्रेस की रणनीतिक बैठक आज: मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी, सोनिया गांधी करेंगी नेतृत्व कांग्रेस की रणनीतिक बैठक आज: मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी, सोनिया गांधी करेंगी नेतृत्व “दौड़ फिर से शुरु: ‘भाग मिल्खा भाग’ 18 जुलाई को लौटेगी थिएटर्स में” “शुभांशु शुक्ला का ऐतिहासिक वापसी मिशन पूरा — Axiom 4 कैप्सूल 'Grace' का शांतिपूर्ण स्प्लैशडाउन” बालासोर छात्रा ने आत्मदाह किया, AIIMS में इलाज के तीन दिनों बाद अस्‍पताल में हुई मौत दुनियाभर में ठप हुआ एलन मस्क का X प्लेटफॉर्म, भारत में भी यूजर्स परेशान 'पीएम मोदी की रिटायरमेंट के बाद गडकरी बनें देश के प्रधानमंत्री', कांग्रेस के इस नेता ने कर दी बड़ी मांग लोकसभा में गैरहाजिरी पर कांग्रेस का सवाल: पीएम और मंत्रियों को क्यों मिल रही है छूट? 'कम बोलो, ज्यादा काम करो...', अपने ही पार्टी नेताओं से क्यों नाराज हुए एकनाथ शिंदे? दुबई में मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी पहल: TEXMAS के साथ बैठक, मध्यप्रदेश को बनाया जा रहा वैश्विक टेक्सटाइल हब ग्रेटर नोएडा: कासना टावर में एसी के एग्जॉस्ट में लगी आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान: सरकारी स्कूलों का विलय छात्रों और शिक्षकों के हित में, शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार देवप्रयाग में नृसिंहगाचल पर्वत दरका: मकानों पर गिरे भारी बोल्डर, एक घायल, कई वाहन मलबे में दबे पंजाब में बेअदबी बिल को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा के विशेष सत्र में आज होगा पेश ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट के लिए शुरू हुआ सर्वे, रहनकलां और रायपुर के किसानों को मिल रहा मुआवजा, आसमान छू सकते हैं जमीन के दाम भोजपुर में शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस की गोली से ग्रामीण की मौत, गुस्साई भीड़ ने सैप जवान को पीटा, सड़क पर शव रखकर घंटों हंगामा Income Tax Raids: 80GGC के तहत फर्जी दावों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, देशभर में 200 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी जारी संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

क्या सोनाक्षी सिन्हा ने खाया बीफ बर्गर? वीडियो देख भड़के लोग तो पति जहीर इकबाल को बतानी पड़ी सच्चाई

MUSKAN 03-06-2025 12:29:35

मुस्कान सिंह

@localnewsofindia

क्या सोनाक्षी सिन्हा ने खाया बीफ बर्गर? वीडियो देख भड़के लोग तो पति जहीर इकबाल को बतानी पड़ी सच्चाई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे थे, लेकिन उनके सपोर्ट में उनके पति जहीर चट्टान की तरह खड़े नजर आए। 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बी-टाउन के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। शादी के बाद से ही दोवों चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर कपल काफी एक्टिव रहता है। ऐसे में ट्रोल्स के निशाने पर भी बने रहते हैं। सोशल मीडिया ट्रोलिंग से बचना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब सोनाक्षी का बर्गर खाते हुए वीडिया वायरल हो गया और इसे देखने वाले लोगों ने कई गलत अटकलें लगाईं और सोचा कि एक्ट्रेस बीफ बर्गर खा रही हैं। इसी अनुमान के साथ लोगों ने ट्रोल करना शुरू किया। पूरा मामला क्या है जानें। 
एक्ट्रेस के बर्थडे पर पति ने लुटाया था प्यार 
दरअसल 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके पति जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक बर्गर खाते हुए नजर आ रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जहीर ने लिखा कि यह वीडियो उस दिन का है जब उन्होंने सोनाक्षी को शादी के लिए प्रपोज किया था और यह पल प्रपोजल के ठीक दो घंटे पहले का है, जिसमें एक्ट्रेस का पूरा फोकस खाने
पर था। इस वीडियो के पोस्ट में एक्टर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय जाना। ऐसे पल ही हैं जब मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। तुम हमेशा खुश रहो और तुम्हारा पेट हमेशा भरा रहे। मैं तुम्हें ऐसे नाचते हुए देखने के लिए खाना खिलाता हूं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा ताकि तुम्हें यह न बताऊं कि तुम्हारे चेहरे पर खाना लगा हुआ है। आई लव यू माय लाइफ। मजेदार तथ्य - इसके 2 घंटे बाद मैंने उससे शादी करने के लिए कहा 30/12/2022। यह बिना अंगूठी के उसका आखिरी खाना था।' 
लोगों ने किया सोनाक्षी को ट्रोल 
वीडियो पर जहां फैंस ने इस जोड़ी पर प्यार लुटाया, वहीं कुछ यूजर्स ने नकारात्मक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने पूछा, 'क्या वह बीफ खा रही हैं?' दूसरे ने लिखा, 'पक्का बीफ बर्गर खा रही है।' हालांकि एक तीसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं खुश हूं कि वह बीफ खा रही हैं।' इन ट्रोल्स को जवाब देने के लिए जहीर इकबाल ने सामने आते हुए साफ किया, 'परेशान मत हो। वेजिटेरियन बर्गर है।' इसी के साथ ही लोगों की बहस खत्म हो गई। 
कब हुई थी सोनाक्षी और जहीर की शादी 
बता दें, जून 2023 में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सिविल मैरिज की थी और इसके बाद एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया था। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही, खासतौर पर यह एक इंटर-रिलिजन मैरिज थी, जिसके चलते सोनाक्षी को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। एक साल बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है, लेकिन यह कपल हर बार बड़ी सहजता और समझदारी से ट्रोल्स को जवाब देता है। 

 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :