UP-बिहार समेत इन राज्यों में बरसेगी आग, अप्रैल से जून तक सताएगी लू, मौसम विभाग ने चेताया

फरीदाबाद - हरियाणा का युवक ऑडी में दूध बेच रहा:इसके लिए बैंक की नौकरी छोड़ी, पिता का बिजनेस जॉइन किया; बोला- यह मेरा पैशन। जमशेदपुर: पाकिस्तान का झंडा जलाया जुगलबंदी लर्निंग स्टूडियो का राग 2025 - एक शानदार सफलता! वन नेशन वन इलेक्शन का विधान देश को बनाएगा एक समृद्ध राष्ट्र: एके शर्मा पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जन आक्रोश-राजस्थान। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है, निंदा की है और शांति बहाली करने की बात कही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है मध्यप्रदेश- 4 दिन तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में हरदोई की आकृति प्रदेश में चौथे स्थान पर पहलगाम की आतंकी घटना का मुरैना में विरोध, मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का फूंका पुतला IPL2025 CSK VS SRH: प्ले ऑफ्स की रेस से बाहर हुई CSK, CSK के लिए सबसे खराब सीज़न साबीत हो सकता है IPL 18 आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने निकाला दौसा में कैंडल मार्च 'पूजा भी करती हूं, नमाज भी पढ़ती हूं और बिकनी भी पहनती हूं', मुस्लिम एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया जवाब असदुद्दीन ओवैसी बोले-'सिंधु जल संधि सस्पेंड करना अच्छा फैसला, लेकिन पानी कहां रखेंगे'? कश्मीरियों को लेकर कही ये बात हरियाणा को नशा मुक्त करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता फैला रही सरकार पहलगाम आतंकी हमला, विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों व सर्वसमाज ने किया सीकर बंद पहलगाम हमला: अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट पर हंगामा पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद यूपी में बढ़ाई गई सतर्कता श्रीनगर: पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि महिलाओं के लिए आमदनी का जरिया बन रहा बुरांश का फूल

UP-बिहार समेत इन राज्यों में बरसेगी आग, अप्रैल से जून तक सताएगी लू, मौसम विभाग ने चेताया

MUSKAN 01-04-2025 15:19:49

मुस्कान सिंह

@localnewsofindia

UP-बिहार समेत इन राज्यों में बरसेगी आग, अप्रैल से जून तक सताएगी लू, मौसम विभाग ने चेताया 

IMD ने अप्रैल से जून महीने तक देश में भीषण गर्मी की संभावना जताई है। UP-बिहार समेत कई राज्यों अधिक दिन लू चल सकती है। भारत के ज्यादातर भाग में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। 

भारत के विभिन्न राज्यों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने सोमवार को आने वाले महीनों में सामान्य से अधिक गर्मी की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, भारत में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है। इसके अलावा अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 
IMD ने क्या बताया? 
IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी दी है कि अप्रैल से जून तक पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के अलावा भारत के ज्यादातर भाग में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है। 
इन राज्यों में पड़ेगी लू की मार 
IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा- "अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से दो से चार दिन अधिक लू चलने की संभावना है।" बता दें कि आमतौर पर भारत में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है। IMD के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से अधिक
दिन लू चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कुछ राज्यों में इस दौरान 10 से 11 दिन लू चलने की संभावना है। 
इन हिस्सों में मिल सकती है राहत 
महापात्रा के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। बता दें कि बीते सप्ताह ही केंद्र सरकार ने राज्यों से इस बारे में जांच करने के लिए कहा था कि क्या उनके अस्पताल तापमान में वृद्धि के बीच लू लगने और गर्मी से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए तैयार हैं? 
बीते साल लू ने मचाया था हाहाकार 
IMD के मुताबिक, बीते साल भारत में भीषण गर्मी पड़ी थी। देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी के दौरान लू लगने के 41,789 संदिग्ध मामले सामने आये थे। इस दौरान लू लगने एवं गर्म मौसम संबंधी रोगों से 143 लोगों की मौत हुई थी। विशेषज्ञों की मानें तो डेटा इकट्ठा करने की बेहतर व्यवस्था की कमी है, इस कारण लू से संबंधित मौतों की संख्या कम दर्ज की गई होंगी। विशेषज्ञों ने ये भी कहा है कि  लू के दिनों की संख्या अधिक होने के कारण गर्मियों के मौसम में बिजली की मांग में 9 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। 
कब से होगी बारिश? 
IMD के मुताबिक, भारत में अप्रैल के महीने से सामान्य बारिश की संभावना है। ये 39.2 मिलीमीटर के दीर्घकालिक औसत का 88 से 112 प्रतिशत है। उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कई इलाकों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। IMD ने ये भी चेतावनी दी है कि पश्चिमी घाट में केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भूस्खलन हो सकता है और पूर्वोत्तर राज्यों में अप्रैल में बाढ़ आ सकती है।  

 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :