पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में बवाल, हिंसा और आगजनी के बीच बलूच नेता ने कहा-"घरों से बाहर निकलें लोग"

फरीदाबाद - हरियाणा का युवक ऑडी में दूध बेच रहा:इसके लिए बैंक की नौकरी छोड़ी, पिता का बिजनेस जॉइन किया; बोला- यह मेरा पैशन। जमशेदपुर: पाकिस्तान का झंडा जलाया जुगलबंदी लर्निंग स्टूडियो का राग 2025 - एक शानदार सफलता! वन नेशन वन इलेक्शन का विधान देश को बनाएगा एक समृद्ध राष्ट्र: एके शर्मा पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जन आक्रोश-राजस्थान। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है, निंदा की है और शांति बहाली करने की बात कही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है मध्यप्रदेश- 4 दिन तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में हरदोई की आकृति प्रदेश में चौथे स्थान पर पहलगाम की आतंकी घटना का मुरैना में विरोध, मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का फूंका पुतला IPL2025 CSK VS SRH: प्ले ऑफ्स की रेस से बाहर हुई CSK, CSK के लिए सबसे खराब सीज़न साबीत हो सकता है IPL 18 आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने निकाला दौसा में कैंडल मार्च 'पूजा भी करती हूं, नमाज भी पढ़ती हूं और बिकनी भी पहनती हूं', मुस्लिम एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया जवाब असदुद्दीन ओवैसी बोले-'सिंधु जल संधि सस्पेंड करना अच्छा फैसला, लेकिन पानी कहां रखेंगे'? कश्मीरियों को लेकर कही ये बात हरियाणा को नशा मुक्त करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता फैला रही सरकार पहलगाम आतंकी हमला, विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों व सर्वसमाज ने किया सीकर बंद पहलगाम हमला: अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट पर हंगामा पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद यूपी में बढ़ाई गई सतर्कता श्रीनगर: पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि महिलाओं के लिए आमदनी का जरिया बन रहा बुरांश का फूल

पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में बवाल, हिंसा और आगजनी के बीच बलूच नेता ने कहा-"घरों से बाहर निकलें लोग"

MUSKAN 22-03-2025 16:01:42

मुस्कान सिंह

@localnewsofindia

पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में बवाल, हिंसा और आगजनी के बीच बलूच नेता ने कहा-"घरों से बाहर निकलें लोग" 

क्वेटा में प्रदर्शनकारियों पर जुल्म और पुलिस के अत्याचार ने पूरे बलूचिस्तान में हिंसा भड़का दी है। बलूचिस्तानियों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी की है। 
बलूचिस्तानः क्वेटा में बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं ने बलूचिस्तान में उबाल पैदा कर दिया है। बलूचों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना और पुलिस की इस कार्रवाई में कई बलूच नागरिक मारे गए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इससे पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान के अन्य इलाकों की तरह तुर्बत में भी पूर्ण बंद और राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हो गई है। बलूच लोगों ने पाकिस्तानी पुलिस और सेना के खिलाफ सड़कों पर जमकर आगजनी और तोड़फोड़ को अंजाम दिया है। इस बीच एक बलूच नेता ने सभी बलूचिस्तानियों से अपने घरों से बाहर निकलने और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया है। 
क्वेटा में पाकिस्तान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मारी गोली 
पाकिस्तान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी। इसके बाद क्वेटा में बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रदर्शनकारियों ने शवों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूचों पर की गई हिंसा और गोलीबारी के खिलाफ कलात बाजार में पूर्ण बंद हड़ताल की घोषणा की है, जबकि क्वेटा-कलात राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा जारी की गई है। पुलिस ने क्वेटा में मारे
गए युवक के शवों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों के धरनास्थल पर छापा मारा। शवों को जबरन कब्जे में ले लिया गया, जबकि डॉ. महरंग बलूच समेत बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के कई कार्यकर्ताओं को अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया। इससे हिंसा और अधिक भड़क उठी। 
'सभी लोगों को अपने घरों से बाहर निकलकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए' 
बीवाईसी नेता डॉ. सबीहा बलोच ने कहा, "विधानसभा में बैठे लोग देशद्रोही हैं, वे ही देश को बेचने वाले हैं। आज देश सबसे भयंकर हिंसा का सामना कर रहा है, जबकि ये लोग विधानसभाओं में बैठे हैं।" इसलिए लोगों को घरों से बाहर निकल कर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए। वहीं बलूच नेशनल फ्रंट (बीएनएम) ने कहा कि बलूचिस्तानियों के नेता डॉ. महरंग बलूच को जबरन गायब कर दिया जाना राज्य आतंकवाद का सबसे बुरा उदाहरण है।  
प्रदर्शनकारियों को घसीट कर ले जा रही पुलिस 
एक वीडियो में दिखाया गया है कि शवों के साथ विरोध दर्ज करा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस घसीट कर ले जा रही है। क्वेटा में यह धरना बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी ने दिया था। मगर पुलिस द्वारा बल प्रयोग करके महिला प्रदर्शनकारियों को भी सड़कों पर घसीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने मारे गए युवकों के शवों को जबरन अपने कब्जे में ले लिया और BYC प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार किया। वहीं नसीराबाद में बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग और गिरफ्तारी के विरोध में हाईवे जाम कर दिया गया। प्रदर्शन का दौर जारी है। 

 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :