अमेरिका के वैज्ञानिकों को मिला मेडियसन में नोबेल पुरस्कार
रितेश कुमार बाजपेयी
localnewsofindia
नई दिल्ली: विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को संयुक्त रूप से 2024 के फिजियोलॉजी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नोबेल अकादमी ने 7 अक्टूबर, 2024 को इसकी घोषणा की। विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन अमेरिका के रहने वाले हैं।
बता दें कि इस साल का आवार्ड 1901 के बाद दिया जाने वाला 115वां आवार्ड है । इसके साथ ही 2024
की भौतिकी के नोबेल की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। जिसके बाद बुधवार को रसायन विज्ञान के पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।
वैज्ञानिकों को क्यों दिया गया ये अवॉर्ड?
नोबेल अकादमी के मुताबिक, जीन गतिविधि को विनियमित करने वाले एक मौलिक सिध्दांत के खोज के लिए वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार दिया गया। उन्होंने माइक्रोआरएनए की खोज की, जो छोटे आरएनए अणुओं का एक नया वर्ग है जो जीन विनियमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Comments