इटली में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

इटली में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, कई शहरों में आगजनी और पुलिस से झड़प

इटली में महंगाई और आर्थिक दबाव के खिलाफ हजारों लोगों ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। मिलान और जेनोआ समेत कई शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। कुछ जगह आगजनी और वाटर कैनन का इस्तेमाल भी हु

By : Local News of India
इटली में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, कई शहरों में आगजनी और पुलिस से झड़प

इटली में महंगाई और आर्थिक दबाव के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र और मजदूर, कई शहरों में पुलिस से हुई झड़प।

इटली में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, कहीं आगजनी तो कहीं पुलिस से झड़प

यूरोप में बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं। फ्रांस के बाद अब इटली में भी हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को देशभर के 40 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों में छात्र, मजदूर, किसान, ट्रक ड्राइवर और अन्य श्रमिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई, कम वेतन, सार्वजनिक सेवाओं की खराब स्थिति और सैन्य खर्च बढ़ाने के फैसलों का विरोध किया।

इटली में यह प्रदर्शन USB ट्रेड यूनियन की ओर से बुलाई गई 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा थे। ज्यादातर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, लेकिन कुछ शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव और झड़प की घटनाएं भी सामने आईं।

ट्यूरिन में पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

ट्यूरिन में प्रदर्शन के दौरान छात्र और वामपंथी कार्यकर्ता सरकारी भवन की सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस बैरिकेड की ओर बढ़ने लगे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की खबरें भी सामने आईं।

रोम में कूड़ेदानों में लगाई आग

राजधानी रोम में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कोलोसियम के पास से मार्च करते हुए गुजरे। प्रदर्शनकारियों ने वहां अस्थायी रूप से डेरा डालने की भी बात कही। मार्च के दौरान कुछ लोगों ने सड़कों पर कूड़ेदान रखकर उनमें आग लगा दी। बाद में संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे एक समूह को पुलिस ने तितर-बितर किया। इस दौरान आठ लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

मिलान में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

मिलान में भी छात्रों और मजदूरों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर की रिंग रोड पर मार्च किया और बाद में पॉलिटेक्निको डी मिलानो यूनिवर्सिटी के सामने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

इससे पहले अक्टूबर के मध्य में मिलान में महंगाई के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, दुकानों में तोड़फोड़ और पुलिस के साथ झड़प की घटनाएं हुई थीं। इसी वजह से इस बार प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी थी।

जेनोआ में 15 हजार लोगों ने बंदरगाह में किया प्रदर्शन

जेनोआ में करीब 15 हजार बंदरगाह कर्मचारियों, छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों ने बंदरगाह क्षेत्र में प्रवेश कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने बंदरगाहों के इस्तेमाल से हथियारों की आपूर्ति किए जाने का विरोध किया। उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में मारे जा रहे समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।

क्यों हो रहे हैं इटली में प्रदर्शन?

इटली में इन प्रदर्शनों के पीछे कई आर्थिक और सामाजिक मुद्दे हैं। लोग बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों, कम वेतन, महंगी शिक्षा और आवास की समस्या से परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार आम लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने और सार्वजनिक सेवाओं पर अधिक खर्च करने के लिए कदम उठाए।

इसके अलावा सैन्य खर्च में बढ़ोतरी और हथियारों की आपूर्ति को लेकर भी विरोध जताया जा रहा है।

यूरोप के कई देशों में फैल रहा विरोध

इटली में हो रहे प्रदर्शन यूरोप में चल रही विरोध की व्यापक लहर का हिस्सा हैं। इससे पहले फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम और अल्बानिया में भी महंगाई, सरकारी खर्च और आर्थिक नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।

इटली में सरकार के सामने अब महंगाई और आम लोगों की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है। फिलहाल देश के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

संबंधित सामग्री

जालंधर में बिजली जाते ही SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर शिफ्ट करने के बहाने पहुंचे थे 6 नकाबपोश बदमाश

जालंधर में बिजली जाते ही SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर शिफ्ट करने के बहाने पहुंचे थे 6 नकाबपोश बदमाश

पंजाब के जालंधर में बिजली गुल होते ही छह नकाबपोश बदमाशों ने SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी घर शिफ्ट करने के बहाने इलाके में पहुंचे थे।

पत्नी की हत्या कर काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर करने लगा पूजा-पाठ… बंगाल में दहला देने वाली वा

पत्नी की हत्या कर काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर करने लगा पूजा-पाठ… बंगाल में दहला देने वाली वा

पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर काटने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा और पूजा करने लगा।

 शादी के बाद अंशुला कपूर की पहली दिवाली, गुलाबी ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत

शादी के बाद अंशुला कपूर की पहली दिवाली, गुलाबी ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत

अंशुला कपूर का शादी के बाद पहला दिवाली लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुलाबी ड्रेस में बोनी कपूर की बेटी का खूबसूरत अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।

मुंबई में म्हाडा के फ्लैट्स को नहीं मिले खरीदार, अब 10% तक सस्ती होंगी कीमतें

मुंबई में म्हाडा के फ्लैट्स को नहीं मिले खरीदार, अब 10% तक सस्ती होंगी कीमतें

मुंबई में म्हाडा के करीब 400 फ्लैट खरीदारों का इंतजार कर रहे हैं। अब प्राधिकरण इनकी कीमतों में 10% तक कटौती करने की तैयारी में है।

यूपी में मौर्य-कुशवाहा-शाक्य-सैनी समाज का कितना दबदबा? 100 से ज्यादा सीटों पर मजबूत वोटबैंक

यूपी में मौर्य-कुशवाहा-शाक्य-सैनी समाज का कितना दबदबा? 100 से ज्यादा सीटों पर मजबूत वोटबैंक

यूपी में मौर्य-कुशवाहा-शाक्य-सैनी समाज 100 से ज्यादा सीटों पर प्रभाव रखता है। जानिए 2027 चुनाव से पहले इस समाज की आबादी, राजनीतिक ताकत और सत्ता में भागीदारी।