मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को शहीदों के शौर्य को सलाम किया। दिल्ली प्रवास के दौरान वह इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वार मेमोरियल) पहुंचे। फिर योगी चाणक्यपुरी के नेशनल पुलिस मेमोरियल भी गए। उन्होंने इन दोनों स्थलों पर शहीदों की शौर्य गाथा और पराक्रम को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर जाकर उन्होंने शिष्टाचार भेंट भी की।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय समर स्मारक की विजिटर बुक में लिखा 'राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय समर स्मारक भारत के वीर सैनिकों के गौरव गाथा का जीवंत चित्रण है। इसके प्रेरक मोदी ने देश की वर्तमान एवं भावी पीढ़ी
के लिए एक प्रेरणादायी स्थल प्रदान किया है। हर भारतीय को अपने सैनिकों के शौर्य पराक्रम पर गौरव की अनुभूति होती है।'
नेशनल पुलिस मेमोरियल में शहीदों को नमन एवं पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्मारक भारत के वीर जवानों के 1947 से लेकर अब तक शौर्य व पराक्रम की गाथा गाते हैं।
योगी ने नेशनल पुलिस म्यूजियम का भी भ्रमण किया। योगी ने एनडीएमसी नर्सरी चाणक्यपुरी में जाकर आंवले का पौधा रोपित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। भ्रमण के दौरान समर स्मारक में योगी ने हर शहीद जवान के स्टैच्यू पर जाकर उनके शौर्य और पराक्रम की भी जानकारी ली।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments