Shivraj Singh Chouhan's daughter-in-law: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की पत्नी अमानत बंसल चौहान की सियायी इंट्री देखने को मिली अमानत भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान अमानत बंसल चौहान ने कहा कि क्षेत्र की बेटी और बहु बनकर आपकी सेवा करती रहुंगी। उनके इस बयान से स्पष्ट होता है कि केंद्रीय मंत्री की बहु भी अब क्षेत्रीय राजनीति में अपना दखल सीधे तौर पर देंगी।
दरअसल ये सभी को पता है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी भैरूंदा क्षेत्र को अपना परिवार मानते
हैं। कई बार सार्वजनिक मंचों पर उन्होंने कहा हैं कि यहां पर आने के लिए उनका मन हमेशा आतुर रहता है, लेकिन रविवार को उनकी बहु अमानत ने बीजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के साथ उनके द्वारा मंच पर दिये गए वक्तव्य से यह स्पष्ट हो रहा हैं कि आने वाले दिनों में वह चौहान परिवार के उत्तराधिकारी के रूप में क्षेत्र की कमान संभाल सकती हैं। अमानत ने इस दौरान कहा कि मेरे पिता तुल्य केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस क्षेत्र ही नहीं बल्कि देश की सेवा राजनीति के माध्यम से कर रहे हैं। उन्हें क्षेत्र की जनता ने असीम प्यार और दुलार दिया है। इसके लिए वह सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करती हैं।
Comments