हरनौत विधानसभा सीट से नीतीश कुमार पहली बार विधायक बने थे
localnewsofindia
Nitish Kumar becamefirst time MLA : बिहार के हरनौत विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक इतिहास में काफी चर्चित रहा है।क्योंकि बिहार में लगभग 20 सालों से लागातार सत्ता में रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी हरनौत विधानसभा सीट से 2 बार चुनाव हार गए थे। बात 1977 के विधानसभा चुनाव के वक्त की है.। जब नालंदा जिले की हरनौत सीट से एक 26 साल का लड़का जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहा था। इस चुनाव में जनता पार्टी ने 214 सीटें जीतीं और 97 हारी। इन 97 हारी सीटों में हरनौत भी थी। इस सीट से हारने वाले 26 साल के उस युवा नेता का नाम था बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। नीतीश कुमार पहली हार को भूलकर 1980 में दोबारा इसी सीट से खड़े
हुए लेकिन इस बार भी नीतीश को हार मिली। लेकिन 1985 में नीतीश कुमार को हरनौत की जनता ने पहली बार विधायक बनाया। वही, नीतीश कुमार जो बाद में केंद्रीय मंत्री और फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने।
जेडीयू का अभेद किया है हरनौत विधानसभा सीट
हरनौत विधानसभा सीट बिहार के नालंदा जिले में आती है। हरनौत विधानसभा सीट का गठन 1977 में हुआ। यहां पर हुए पहले चुनाव में निर्दलीय भोला प्रसाद को जीत मिली। उन्होंने नीतीश कुमार को शिकस्त दी थी. हरनौत विधान से नीतीश कुमार ने चार बार विधानसभा का चुनाव लड़ा जिसमें उन्हे 2 विधानसभा 1980 और 1985 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं 1985 और 1995 में जीत मिली। हरनौत जनता दल यूनाइटेड का अभेद किला के तौर पर माना जाता है। 2005 से पार्टी का लागातार यहां कब्जा है। वर्तमान में हरिनारायण सिंह विधायक है।
Comments