बिहार दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कही बड़ी बात
localnewsofindia
Congress leader Rahul Gandhi: - बिहार के बेगूसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलायन रोको, नोकरी दो यात्रा में भाग लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने बेरोजगारी महंगाई और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर युवाओं को जागरूक किया। राहुल गांधी ने बताया कि हाल ही में वे संदीप दीक्षित के पॉडकास्ट में शामिल हुए, जो पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं। वहां उनसे पूछा गया कि उनके परदादा पंडित जवाहर लाल नेहरू असल में क्या थे- प्रधानमंत्री, नेता या स्वतंत्रता सेनानी?
राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि जब उन्होंने इस पर सोचना शुरू किया, तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके
परदादा नेहरू और महात्मा गांधी दोनों सच्चाई से गहरा जुड़ाव रखते थे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यही विचारधारा अंबेडकर, सावित्रीबाई फुले, भगवान वुद्ध गुरुनानक कबीर और नारायण गुरु में भी दिखती है।
संविधान और ऐतिहासिक सोच
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय संविधान कोई नई चीज़ नहीं है, बल्कि यह हज़ारों साल पुरानी उस सोच का विस्तार है, जिसमें समानता और न्याय की भावना है। संविधान में अंबेडकर, फुले और नेहरू जैसे महापुरुषों की सोच झलकती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में जाति जनगणना हुई, जिससे यह साफ हो गया कि सरकारी बैंकों में जिन लोगों को लोन मिलता है, उनमें EBC, OBC या दलित समुदाय के लोग नहीं होते हैं।
Comments