क्या आप जानते है विज्ञान से जुडी ये कुछ खास बातें ?

बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रामनवमी जुलूस पर हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र गॉर्लिक-बींस से बनने वाला टेस्टी सलाद प्रदोष व्रत 2024:आइये जानते है प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त इन ड्रिंक्स की मदद से Vitamin D की कमी को दूर करे बेंगलुरु-रामनवमी पर हिंसा की घटना सामने आई सलमान खान फायरिंग मामले-मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की कलरएसेंस वाले नंदा का गोरखधंधा चोर ठग या व्यवसायी गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए बेस्ट हैं ये 3 ड्रिंक्स आज का राशिफल भारत में वर्कप्लेस की बढ़ रही डिमांड 46 साल की तनीषा मुखर्जी मां बनने को तरस रहीं PAK और 4 खाड़ी देशों में भारी बारिश सिंघम अगेन के सेट से सामने आईं दीपिका पादुकोण की तस्वीरें प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं दुबई की बारिश में बुरे फंसे राहुल वैद्य PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

क्या आप जानते है विज्ञान से जुडी ये कुछ खास बातें ?

Abhishek sinha 28-10-2019 13:11:29

   क्या आप जानते है विज्ञान से जुडी ये खास बाते अगर नहीं तो चलिए जानते है और समझते है इन रोचक तथ्यों को  

1) यदि किसी मनुष्य के डीएनए को पूरा खोल दिया जाए, तो वह इतना लंबा होगा कि उससे हम सूरज से प्लूटो, और फिर प्लूटो से सूरज तक कि दूरी नाप पाएँगे।

2) जब हम छीकते हैं, तो वह 100 मील प्रति घंटा के रफ़्तार की यात्रा करती है।

3) देहिका ( फ़्ली ) अपने कद से 130 गुना ऊंचा कूद सकते हैं। तो अगर फ़्ली एक 6 फुट लंबा इंसान होती, तो वह 780 फुट की ऊंचाई आराम से कूद लेती, बिना किसी महाशक्ति के

4) एक बिजली बाम मछली ( इलेक्ट्रिक ईल ) 650 वोल्ट तक कि बिजली पैदा कर सकता है। इसे छुईए और अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका पाइए

5) फोटोन को सूर्य के मध्य से सूर्य की सतह तक आने में 40,000 वर्ष लग जाते हैं। परंतु सूर्य की सतह से पृथ्वी तक आने में केवल 8 मिनट

6) पृथ्वी की आयु 4 से 5 बिलियन वर्ष है। सूर्य और चंद्रमा की भी करीब इतनी ही है।

7) हमारी धरती लौह ( आयरन), कार्बन, सिलिकॉन और थोड़े मैग्नीशियम से बनी है, केवल मनुष्यों से नहीं

8) पृथ्वी सौर मंडल में एक मात्र ऐसा ग्रह है, जिसके वायुमंडल में 21 प्रतिशत ऑक्सीजन है और सतह पर जल

9) पृथ्वी की सतह विवर्तनिक (टेक्टोनिक) प्लेटों से बनी है जो पृथ्वी के कोर और सतह के बीच के चट्टानी मेंटल पर तैरते हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप आते हैं और ज्वालामुखी भी फटते हैं। यानी पूरी धरती ज़मीन का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि कई-टुकड़ो से बनी है

10) धरती पर करीब 8.7 मिलियन प्रकार की जीवित प्रजातियाँ है। जिनमें से 2.2 मिलियन तो केवल महासागरों में पाए जाते हैं।

11) पृथ्वी का तीन चौथाई हिस्सा जल ही है। इसीलिए जब अंतरिक्ष यात्रियों ( एस्ट्रोनॉट्स ) ने अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखा, तो उन्हें यह अधिकतर नीली ही दिखाई दी और इसका नाम ‘ब्लू प्लेनेट’ पड़ गया।

12) प्लास्टिक को सड़ने (डिकॉम्पोज़) में 450 वर्ष लगते हैं जबकि काँच को कुछ 4,000 वर्ष

13) हम प्रति दिन 27,000 वृक्ष केवल टॉयलेट पेपर बनाने के लिए काट देते हैं।

14) धरती पर मौजूद कुल पानी में से 97 प्रतिशत नमकीन है और 2 प्रतिशत जमा हुआ है। जिस कारण हमारे पास पीने लायक केवल 1 प्रतिशत पानी है!

15) मांस का उद्योग ग्लोबल वार्मिंग में सबसे ज़्यादा योगदान देता है। पेड़ों को काटना दूसरे स्थान पर आता है। लगभग 68 प्रतिशत
पौधे विलुप्त हो जाएँगे।

16) विश्व की जनसंख्या 7 बिलियन से थोड़ी ज़्यादा है और अनुमान है कि 2025 तक यह बढ़कर 8 बिलियन हो जाएगी।

17) धरती पर कभी न कभी रहने वाली प्रजातियों में से 99 प्रतिशत पहले ही विलुप्त हो चुके हैं।

18) ऑक्टोपस के पास तीन दिल होते हैं

19) क्या आपको पता है? झींगा मछली ( लॉबस्टर ) अपने चेहरे से मूत्र करता है और कछुआ अपने कूल्हों ( butt ) से साँस ले सकता है!

20) समुद्री घोड़ों में मादा नही, परंतु नर बच्चों को जन्म देता है!

21) ककापो चिड़िया की बहुत ही तेज़ बासी गंध होती है। गंध के कारण शिकारी इसकी ओर आकर्षित होते हैं। यह गंभीर रूप से लुप्तप्राय ( एंडेन्जर्ड ) है।

22) गिलहरियाँ अपने जीवनकाल में किसी औसत मनुष्य से ज़्यादा वृक्ष लगती हैं। वे अपने अखरोट और बलूत के फल जमीन से नीचे छुपकर भूल जाती हैं!

23) 90 प्रतिशत शिकार शेरनी ही करती है। शेर तभी आगे आता है जब शेरनी को उसकी मदद की आवश्यकता हो।

24) मनुष्यों की तरह पेड़ पौधे भी अपने भाई बहनों को पहचानते हैं और उनका ध्यान रखते हैं।

25) पृथ्वी पर 80,000 तरह की पौधों की खाद्य प्रजातियाँ हैं, जिनमें से हम केवल 30 ही खाते हैं।

26) मनुष्य निरंतर ही वनों का विनाश कर रहा है। हम 80% वन नष्ट कर चुके हैं।

27) दुनिया मे सबसे पुराना जीवित वृक्ष कैलिफ़ोर्निया में है, जो 4,843 वर्ष पुराना है।

28) दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़ भी कैलिफ़ोर्निया में ही है। उसकी ऊंचाई 379.1 फ़ीट है।

29) दुनिया का सबसे बड़ा जीव भी एक पेड़है, जो यूटा में है। उसका वजन 6,000 टन है।

30) पूरा अंतरिक्ष एकदम शांत है, क्योंकि आवाज़ के यात्रा करने के लिए वहाँ कोई माध्यम (मीडियम) नहीं है।

31) सूर्य की तुलना में पृथ्वी का आकार कुछ भी नहीं है। पृथ्वी सूर्य से 3,00,000 गुना छोटी है!

32) वीनस हमारे सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है। उसकी सतह के तापमान 450 ℃ है।

33) हमारा वज़न गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर है। मान लीजिए आक वज़न 91kg है। तो मार्स पर आप केवल 35kg के होंगे, क्योंकि मार्सपर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी से कम है। यानी आप मोटे नहीं, बस गलत ग्रह पर हैं!

34) चाँद का अपना कोई वायुमंडल नहीं। इसलिए अंतरिक्ष यात्रियों के चाँद पर पैरों के निशान मिटाने के लिए वहाँ कोई हवा पानी भी नहीं। इस कारण वो पैरों की निशान वहाँ 100 मिलियन वर्षों तक रह सकते हैं।

35) सूर्य के कोर का तापमान 15 मिलियन ℃ है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :