भारत- पाकिस्तान के बीच बिगड़े रिश्तों के बीच बीते एक साल के दौरान पाकिस्तान ने अपनी 629 लड़कियां चीन को बेच दीं हैं। यह खुलासा होने के बाद पाकिस्तान की खूब थू थू हो रही है। जबकि, पाकिस्तानी अधिकारी कुछ बोल पाने की सूरत में नहीं हैं। अपना मुल्क छूटने के बाद पहली बार बयान देने वाली दुल्हनें दुबारा बयान भी नहीं दे रही हैं। इतना ही नहीं, ट्रेफिकिंग के आरोप में पकड़े गए 60 से अधिक चीनी नागरिकों को कोर्ट ने आरोपमुक्त किया है।
पाकिस्तानी एक्टिविस्ट सलीम का कहना है कि हमारे मुल्क के अफसर डरे हुए हैं और चीन के
खिलाफ एक्शन लेने से हिचक रहे हैं। बता दें कि ट्रेफिकिंग का यह खेल अक्टूबर 2018 से उजागर किया गया है। मध्यम और गरीब वर्ग की खूबसूरत लड़कियों को चीन के पुरूष काफी पसंद कर रहे हैं। यह भी बता दें कि जब से पाकिस्तान के भीतर चीन के कॉरिडोर बनने का सिलसिला शुरू हुआ है, तभी से इस तरह की खबरें आ रही हैं, किन्तु अब आधिकारिक पुष्टि होने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। चीन के द्वारा 629 लड़कियों को दुल्हन बनाने के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन कोई सरकारी अफसर कुछ कहने से बच रहे हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments