दंगे की अफवाह के बाद दिल्ली पुलिस ने किया 24 लोगों को गिरफ्तार

ब्राइडल शावर में आरती सिंह ने मचाई धूम माध्यमिक शिक्षा परिषद UP बोर्ड प्रयागराज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश में पहली बार विदेशी खेल कज़ाक़ कुरेस को लेकर पहले इवेंट और परिचायक कार्यशाला का आयोजन 5 मई को पंजाब किंग्स इलेवन क्रिकेट मैच पटना के गांधी मैदान में "फिट टू मूव, फिट टू वोट" मैराथन का आयोजन कानून के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सम्मेलन का आयोजन चंपारण में मतदाता जागरूकता बिहार में दूसरे चरण के मतदान पर रिपोर्ट उच्च न्यायालय के आदेषो के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच परवाणु शिमला पर चला प्रशासन का पीला पंजा राजस्थान में पहले चरण के लोकसभा चुनाव संपन्न Jodhpur : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जय राम रमेश जोधपुर पहुंचे भाजपा ने हुबली की घटना पर कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना ओडिशा: झारसुगड़ा में नाव हादसा श्रमिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चित्रकूट मतदाता जागरूकता -मिर्जापुर इंदौर साइबर सुरक्षा माँ पर अभद्र टिप्पणी पर बोले चिराग पासवान जीत के प्रति आश्वास हैं पप्पू यादव प्रदेश मतदान

दंगे की अफवाह के बाद दिल्ली पुलिस ने किया 24 लोगों को गिरफ्तार

Deepak Chauhan 02-03-2020 17:34:06

दिल्ली के कई इलाकों में कल (एक मार्च) को फैली दंगे की अफवाह के बाद दिल्ली पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नार्थ-ईस्ट दिल्ली से 21, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट से दो और रोहिणी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज किया है।

[removed]

दिल्ली में रविवार की रात अचानक अफवाह से दहशत फैल गई थी। लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली थी। दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद कर दिए
गए। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और कहा कि यह महज एक अफवाह थी।

ओखला के बटला हाउस इलाके में अफवाहों की वजह से भगदड़ में एक इंसान की जान जाने का शक है। बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए AIMS ले जाया गया। मृतक का नाम हबीबुल्लाह बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 32 साल और ये भागलपुर बिहार का रहने वाला था। वह किसी टेलर के यहां काम करता था।

सूत्रों के अनुसार भगदड़ के बाद शहाब मस्जिद बटला हाउस के पास गिर कर बेहोश हो गया था, जिसे नज़दीकी अस्पताल अल्शिफ़ा में ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि भगदड़ की वजह से इसकी मौत हुई है या नहीं। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।

[removed]

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :