दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार-मंगलवार की रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। बीजेपी की इस सूची में तेजिंदरपाल बग्गा को हरि नगर से टिकट दिया गया है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची जारी की थी जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।
बीजेपी की ओर से जारी की सूची में नांगलोई जाट सीट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजेंद्रपाल बग्गा, दिल्ली कैंट से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौल सीट से कुसुम खत्री, कालकाजी सीट से धर्मवीर सिंह, कृष्ण नगर सीट से अनिल गोयल और शाहदार सीट से संजय गोयल को उम्मीदवार घोषित किया है।
इधर बिहार में मिलकर सरकार चला रहे भाजपा और जदयू अब दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी एकसाथ लड़ेंगे। इन दोनों पार्टियों के बीच दिल्ली विस चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा हो चुकी है। अरसे बाद बिहार के बाहर के किसी राज्य में इन
दोनों दलों का गठबंधन हुआ है। गठबंधन के तहत भाजपा ने दिल्ली की दो सीटें जदयू के लिए छोड़ी है। इनमें संगम बिहार और बुराड़ी की सीटें हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने स्टार प्रचारकों की सूची सोमवार को जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत कई नेताओं के नाम शामिल है। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और पूर्व सांसद पवन वर्मा का नाम इस सूची में नहीं रखा गया है। गौरतलब हो कि सीएए को लेकर इन दोनों नेताओं का बयान चर्चा में रहा था। जदयू स्टार प्रचारकों की सूची में 20 नाम हैं। इनमें केसी त्यागी, आरसीपी सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, अशोक चौधरी, संजय कुमार झा, अफाक अहमद खान, दयानंद राय, श्रवण कुमार, जयकुमार सिंह, महाबली सिंह, महेश्वर हजारी, दिलेश्वर कामत, आरपी सिंह, सुनील कुमार पिंटू, कविता सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और राज सिंह मान शामिल हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments