यूपी-बिहार में 5 लाख लोगों के साथ करीब 23 लाख लोग भारत में आइसोलेशन में

पुलिस ने लेवी मांगनेवाले दो अपराधियों को हथियार सहित दबोचा Karauli : श्री महावीर जी में भगवान जिनेन्द्र की निकली रथ यात्रा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच स्थित नहरों का जंक्शन है खास 29 को कल्पना सोरेन गांडेय से करेगी नामांकन बीजापुर के आराध्य देव चिकटराज मेले का हुआ समापन उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार जारी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन फॉर्म जमा - झाबुआ रामपुर पहुंचे संजय सिंह, कहा- इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार दंतेवाड़ा 18 नक्सली सरेंडर हमीरपुर में मतदान बढ़ाने का लिया गया संकल्प मऊ में मतदान के लिए दिलाई गई शपथ गर्मियों में बढ़ गई है गैस और अपच की समस्या Dream Girl 3 में अनन्या पांडे नहीं सारा अली खान नजर आएगी Liquor Shop Closed: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठेके PM-चुनावी दौरा-प्रदेश मतदाता जागरूकता-प्रदेश पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यात्रियों को किफायती मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराएगा आज का राशिफल पीलीभीत में सड़क सुरक्षा जागरूकता को स्कूलों में दिलाई गई शपथ चुनाव प्रचार समाप्त

यूपी-बिहार में 5 लाख लोगों के साथ करीब 23 लाख लोग भारत में आइसोलेशन में

Deepak Chauhan 28-05-2020 17:56:26

कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान विदेश से लौटे या देश में ही एक स्थान से दूसरे स्थान जाने वाले करीब 23 लाख लोग इस समय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बनाई गयी क्वारंटाइन सुविधाओं में हैं। अधिकतर राज्य सरकारों और केंद्रशासित क्षेत्रों के प्रशासनों ने उनके क्षेत्र में बाहर से आने वालों के लिए कम से कम सात दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन का नियम बनाया है, वहीं कुछ राज्यों ने बाहर से आने वालों के लिए घर पर क्वारंटाइन को अनिवार्य बनाया है।

एक आधिकारिक आकलन के मुताबिक, 26 मई की स्थिति के अनुसार, विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के क्वारंटाइन केंद्रों में कुल 22.81 लाख लोग हैं। 12 दिन पहले, 14 मई को यह आंकड़ा इससे आधा था और तब 11.95 लाख लोग क्वारंटाइन में थे।

महाराष्ट्र में क्वारंटाइन केंद्रों में सर्वाधिक लोग हैं जिनकी संख्या 6.02 लाख है, इसके बाद गुजरात में 4.42 लाख लोग क्वारंटाइन केंद्रों में हैं। गत 14 मई को महाराष्ट्र में 2.9 लाख लोग क्वारंटाइन में थे , वहीं गुजरात में दो लाख लोग थे।

सरकार के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान देशभर में विभिन्न
स्थानों से कुल 91 लाख प्रवासी मजदूर ट्रेनों और बसों से अपने गंतव्य पहुंचे हैं।


40 देशों से हुई 30 हजार लोगों की वापसी

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक करीब 40 देशों से लगभग 30 हजार भारतीय नागरिकों को सरकार वापस लाई है। सरकार की 60 देशों से करीब एक लाख भारतीयों को वापस लाने की योजना है। अभी जो लोग क्वारंटाइन केंद्रों में हैं, वे ट्रेनों, बसों या विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से अनेक राज्यों में पहुंचे हैं।

अधिकारी ने कहा कि सरकारी केंद्रों में क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों की संख्या हर पल बदल रही है क्योंकि 14 मई से पहले या उसके बाद कई लाख लोग सात या 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद अपने घर जा चुके हैं।


यूपी में सबसे ज्यादा लोग क्वारंटाइन

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक प्रवासी श्रमिक लौटे हैं और राज्य में 3.6 लाख लोग क्वारंटाइन में हैं। इनमें अधिकतर अपने घरों में हैं। इसी तरह बिहार में 2.1 लाख लोग क्वारंटाइन केंद्रों में हैं। उत्तर प्रदेश में 14 मई को 2.3 लाख लोग क्वारंटाइन में थे, वहीं बिहार में तब 1.1 लाख लोग क्वारंटाइन में थे।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :