दिल्ली विधासभा मे आप की 9 मे से 8 महिला बनी विधायक

चिराग पासवान ने महेश्वर हजारी पर हमला बोला Airtel ने इंटरनेशनल रोमिंग पैकेज लॉन्च किया 30 अप्रैल को कोर्ट में फिर से पेश होंगे बाबा रामदेव पवन सिंह ने रोहतास में शुरू किया रोड शो चित्रकूट में हनुमान जन्मोत्सव पर विविधि कार्यक्रम भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आज हनुमान मंदिर में की जा रही विधिवत पूजा अर्चना ललितपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो की लोगों की मौत प्रशांत किशोर ने कहा शिक्षा का स्तर बढ़ाए सरकार सहरसा में वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह बदायूं से ग्यारह प्रत्याशी मैदान में। हनुमान जयंती प्रधानमंत्री-प्रदेश दौरा आज का राशिफल लू की चेतावनी के बीच निर्वाचन आयोग ने आज विभिन्‍न पक्षों के साथ बैठक की यूक्रेन युद्ध से हुआ हृदय परिवर्तन, यूक्रेन की मडिया बनी करणेश्वरी संजय निषाद पर हमला जिला सहकारी बैंक के वर्तमान अध्यक्ष का नवाज खान पर बड़ा आरोप । विश्व पृथ्वी दिवस फारबिसगंज मे 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित विशाल चुनावी जनसभा भोपाल में एनसीसी कैडेट्स ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली विधासभा मे आप की 9 मे से 8 महिला बनी विधायक

Deepak Chauhan 12-02-2020 14:44:36

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारी गईं नौ में से आठ महिलाओं ने विजय हासिल कर पार्टी को शानदार जीत दिलाने में मदद पहुंचाई।

तीन प्रमुख दलों-- आप, भाजपा और कांग्रेस ने कुल 24 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। कांग्रेस ने सर्वाधिक 10 महिलाओं को टिकट दिया था।

आप की आतिशी को कालकाजी से निर्वतमान विधायक अवतार सिंह कालका के स्थान पर उतारा गया था। वह विधानसभा चुनाव जीत गईं। वह पिछले साल पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार गयी थीं।

दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी भी कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में थीं। वह तीसरे नंबर पर आईं और उनकी जमानत जब्त हो गई।

कांग्रेस छोड़कर आप में आईं धनवती चंडेला ने भाजपा के रमेश खन्ना को हराकर राजौरी गार्डन सीट जीती। कांग्रेस से आप में आईं दूसरी
नेता राजकुमारी ढिंल्लो भाजपा के तेजेंदर पाल सिंह बग्गा को हराकर हरिनगर सीट जीती।

आप की बंदना कुमारी ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर शालीमार विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की। प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को हराकर त्रीनगर सीट जीती। जनवरी में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में अपने हलफनामे में गलत जानकारी देने को लेकर जितेंद्र तोमर के 2015 के निर्वाचन को दरकिनार कर दिया था। उसके बाद आप ने उनकी पत्नी प्रीति को विधानसभा चुनाव में उतारा।

आप की भावना गौड ने भाजपा के विजय पंडित को हराकर पालम सीट पर विजय दर्ज की। आप की प्रमिला टोकस ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा को हरा कर आर के पुरम सीट कब्जा की। आप की राखी बिड़लान ने भाजपा के करम सिंह करमा को हराकर मंगोलपुरी सीट पर विजय दर्ज की।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :