Unnao Case : पीड़ित को दिल्ली लाने की तैयारी शुरू

ओडिशा: झारसुगड़ा में नाव हादसा श्रमिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चित्रकूट मतदाता जागरूकता -मिर्जापुर इंदौर साइबर सुरक्षा माँ पर अभद्र टिप्पणी पर बोले चिराग पासवान जीत के प्रति आश्वास हैं पप्पू यादव प्रदेश मतदान आज का राशिफल Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

Unnao Case : पीड़ित को दिल्ली लाने की तैयारी शुरू

sakshi sharma 05-12-2019 16:40:30

Live updates :

4:15 PM - उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया जाएगा। एअरलिफ्ट कराने की तैयारी शुरु। पीड़िता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाएगा। लखनऊ पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए दिए गए निर्देश।

3:40 PM - पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा पहुंचीं सिविल अस्पताल, उन्नाव रेप पीड़िता को देखा और रोते हुए वार्ड से बाहर निकली। अरुणिमा ने कहा कि अब लड़कियों का बाहर निकलना दुश्वार हो गया है।

3:35 PM - आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता पहुंचे सिविल अस्पताल, जाना उन्नाव रेप पीड़िता का हाल।

3:30 PM - राज्यसभा में बोले वेंकैया नायडू- पूरा सदन करता है घटना की निंदा।

3:25 PM - उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट करने पर अफसरों ने डॉक्टरों से मांगी रिपोर्ट।

3:25 PM - प्रियंका गांधी ने कहा, 'उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य समाचार से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़िता जल्द स्वस्थ हो।'

1:30 PM - इस वारदात को संज्ञान में लेगे हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि पीड़िता का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है जिसका सारा खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पीड़िता पर अत्याचार करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1:20 PM - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाये जाने के दुस्साहस की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार का सामूहिक इस्तीफा होना चाहिए।


xss=removed>1:00 PM - राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी को भेजे पत्र में कहा कि महिलाओं के अधिकार सुरक्षित रखने के लिए कई कानून बनाने के बावजूद राज्य की राजधानी में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को लेकर आयोग परेशान है।

12:00 PM - पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

11:40 AM - रेप पीड़िता को गंभीर अवस्था में लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। बर्न यूनिट में पीड़िता का इलाज चला रहा है। अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि पीड़िता 90 प्रतिशत तक आग में झुलसी है। हालत बेहद नाजुक है।

9:00 AM - पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया। 

8:00 AM - पीड़िता को गंभीर हालत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कानपुर भेजा गया।

7:00 AM - उन्नाव में एक गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाने की सूचना मिली।

 

पांचों आरोपी गिरफ्तार
घटना के तत्काल बाद पीड़िता के बयान के आधार पर सभी पांचों आरोपियों के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शिवम त्रिवेदी और शुभम त्रिवेदी मुख्य आरोपी हैं जिन पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप है। दोनों आरोपित जमानत पर छूटे थे। इनके अलावा पुलिस ने मुख्य आरोपियों की मदद करने वाले उमेश बाजपाई, हरिशंकर त्रिवेदी और राम किशोर त्रिवेदी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :