आइये जानते है नवरात्रि का अष्टमी और नवमी व्रत कब है उत्तम

माध्यमिक शिक्षा परिषद UP बोर्ड प्रयागराज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश में पहली बार विदेशी खेल कज़ाक़ कुरेस को लेकर पहले इवेंट और परिचायक कार्यशाला का आयोजन 5 मई को पंजाब किंग्स इलेवन क्रिकेट मैच पटना के गांधी मैदान में "फिट टू मूव, फिट टू वोट" मैराथन का आयोजन कानून के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सम्मेलन का आयोजन चंपारण में मतदाता जागरूकता बिहार में दूसरे चरण के मतदान पर रिपोर्ट उच्च न्यायालय के आदेषो के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच परवाणु शिमला पर चला प्रशासन का पीला पंजा राजस्थान में पहले चरण के लोकसभा चुनाव संपन्न Jodhpur : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जय राम रमेश जोधपुर पहुंचे भाजपा ने हुबली की घटना पर कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना ओडिशा: झारसुगड़ा में नाव हादसा श्रमिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चित्रकूट मतदाता जागरूकता -मिर्जापुर इंदौर साइबर सुरक्षा माँ पर अभद्र टिप्पणी पर बोले चिराग पासवान जीत के प्रति आश्वास हैं पप्पू यादव प्रदेश मतदान आज का राशिफल

आइये जानते है नवरात्रि का अष्टमी और नवमी व्रत कब है उत्तम

Gauri Manjeet Singh 22-10-2020 11:09:34

नई दिल्ली,Localnewsofindia-माता की उपासना का पर्व शुरू हो गया है। नौ दिनों के इन नवरात्रों में लोग व्रत कर अष्टमी (Maha Ashtami)और नवमी (Maha Navami) को कन्या पूजन करते हैं। नवरात्रि 17 अक्टबर से शुरू हुए थे। नौ दिनों तक चलने वाले व्रत के बाद दशमी तिथि को दशहरा Dussehra) का पर्व मनाया जाता है। इस बार नवमी और दशहरा एक ही दिन है। इसके कारण नवमी पूजन और अष्टमी का व्रत करने की तारीख को लेकर कंफ्यूजन है।

महाष्टमी की निशापूजा 23 अक्टूबर 2020 दिन शुक्रवार को की जाएगा। महाष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार को रखा जाएगा। इसके अलावा महानवमी 25 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को मनाई जाएगी। इसी दिन नवमी रविवार को ही दिन में 11:14 बजे तक नवरात्रि व्रत अनुष्ठान से सम्बंधित यज्ञ- हवन, कन्या पूजन, कर लिया जाएगा। जो लोग पहला और आखिर का व्रत रखते हैं
वो 24 अक्टूबर को ही अष्टमी का व्रत रखेंगे और 25 अक्टूबर को नवमी के दिन कन्या पूजन करेंगे। 25 अक्टूबर को ही शाम को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। नवरात्र व्रत का पारण 25 अक्टूबर को ही यज्ञ-हवन आदि से निवृत होकर किया जा सकता है।

महाष्टमी की निशापूजा: 23 अक्टूबर 2020 दिन शुक्रवार 

महाष्टमी का व्रत: 24 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार, 

अष्टमी-नवमी की संधि पूजा 24 अक्टूबर को दिन छ 11:03  से 11:51 बजे तक।

नवरात्रि व्रत कन्या पूजन: 25 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को ही दिन में 11:14 बजे तक

अष्टमी तिथि कब से कब तक है

अष्टमी तिथि 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से - 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक 

महानवमी तिथि कब से कब तक है

महानवमी 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट से - 25 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :