हर 5 में से 2 कर्मचारी तबीयत का बहाना लेकर लेते है बॉस से छुट्टी

ब्राइडल शावर में आरती सिंह ने मचाई धूम माध्यमिक शिक्षा परिषद UP बोर्ड प्रयागराज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश में पहली बार विदेशी खेल कज़ाक़ कुरेस को लेकर पहले इवेंट और परिचायक कार्यशाला का आयोजन 5 मई को पंजाब किंग्स इलेवन क्रिकेट मैच पटना के गांधी मैदान में "फिट टू मूव, फिट टू वोट" मैराथन का आयोजन कानून के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सम्मेलन का आयोजन चंपारण में मतदाता जागरूकता बिहार में दूसरे चरण के मतदान पर रिपोर्ट उच्च न्यायालय के आदेषो के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच परवाणु शिमला पर चला प्रशासन का पीला पंजा राजस्थान में पहले चरण के लोकसभा चुनाव संपन्न Jodhpur : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जय राम रमेश जोधपुर पहुंचे भाजपा ने हुबली की घटना पर कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना ओडिशा: झारसुगड़ा में नाव हादसा श्रमिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चित्रकूट मतदाता जागरूकता -मिर्जापुर इंदौर साइबर सुरक्षा माँ पर अभद्र टिप्पणी पर बोले चिराग पासवान जीत के प्रति आश्वास हैं पप्पू यादव प्रदेश मतदान

हर 5 में से 2 कर्मचारी तबीयत का बहाना लेकर लेते है बॉस से छुट्टी

Deepak Chauhan 10-12-2019 19:14:30

ब्रिटेन में कर्मचारी अपने बॉस से बीमारी के छोटे-छोटे झूठ बोलकर छुट्‌टी लेते हैं। हर पांच में से दो कर्मचारी ऐसा करते हैं। यह खुलासा बीबीसी के सर्वे में हुआ है। सर्वे में जब कर्मचारियों की नैतिकता और मूल्यों पर सवाल उठाया गया, तो उन्होंने बीमारी के बारे में झूठ बोलने, चोरी करने और अन्य लोगों के काम का श्रेय लेने की बात स्वीकार की। ब्रिटेन के ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, एक कर्मचारी साल में लगभग चार दिन की सिक लीव लेता है। साल 2018 में ऑफिस न आने के लिए कर्मचारियों ने सबसे आम कारण सामान्य सर्दी, मस्कुलोस्केलेटल समस्याएं (जैसे पीठ दर्द) और दिमागी थकावट जैसी बीमारियां बताई थीं।

जूनियर कर्मचारी सीनियर्स की तुलना में अधिक झूठ बोलते हैं। हालांकि, वे सहयोगियों का साथ देने के लिए भी ज्यादा तैयार होते हैं। रिपोर्ट में यह बात भी उजागर हुई कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में दूसरे के काम की प्रशंसा खुद ले लेने की प्रवृत्ति दोगुनी पाई जाती है। सर्वे में शामिल एक तिहाई सदस्यों ने यह भी बताया कि उन्होंने ऑफिस से स्टेपलर और नोटबुक जैसी छोटी-छोटी चीजें भी चुराईं। 16 साल से अधिक उम्र के 3655 वयस्कों से पूछताछ के आधार पर सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई है। सर्वे में पाया गया कि 66% कर्मचारी बॉस को उनके सहकर्मी के बीमार न होने के बाद भी गैरहाजिर रहने की जानकारी को छुपाते हैं।


कंपनी नहीं, लोग बॉस को अलविदा कहते हैं

एक व्यावसायिक
मनोवैज्ञानिक हेले लुईस ने बताया कि अक्सर कर्मचारी ऐसा अपने बॉस को यह जताने के लिए बीमारी का बहाना बनाते हैं कि उन्हें एक ब्रेक की आवश्यकता है। यदि उनके बॉस से संबंध खराब है, तब कर्मचारी कम ही सच बताते हैं। लुईस कहती है कि लोग किसी कंपनी को नहीं छोड़ते हैं बल्कि वे अपने बॉस को अलविदा कहते हैं। कर्मचारी अपने बॉस के व्यवहार से भी प्रभावित हो सकते हैं।


नाराजगी से बचने के लिए बहाना

हेले लुईस के मुताबिक, कर्मचारी किसी मॉडल की तरह अपने बॉस को फॉलो करते हैं। यदि बॉस ब्रेक नहीं ले रहा है और वह लंच टाइम में भी अपने टेबल पर ही भोजन कर रहा है तो यह जताने की कोशिश है कि बाकी कर्मचारी भी बॉस को फॉलो करें। इससे कर्मचारी बॉस के हिसाब से काम करने लगते हैं। लेकिन जब उसे ब्रेक लेने की इच्छा होती है तो उसे बॉस की नाराजगी से बचने के लिए बहाना बनाना पड़ता है।


55 से अधिक उम्र वाले कर्मचारी कम साथ देते हैं 

ऑफिस में पुरुष बॉस यदि महिला कर्मचारी को गलत तरीके से छू रहा है तो 34 से कम उम्र वाले कर्मचारी बुजुर्ग कर्मचारी की तुलना में दोगुना विरोध करते हैं। यदि सीनियर व्यक्ति युवा सहकर्मी पर यौन टिप्पणी कर दे तो 70 प्रतिशत युवा महिला के साथ खड़े हो जाएंगे। जबकि 55 की उम्र पार करने वाले कर्मचारियों में आधे से भी कम महिला सम्मान के लिए साथ दे पाते हैं।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :