महाराष्ट्र विधानसभा की मुनादी हो चुकी है और इस बार ठाकरे परिवार से आदित्य ठाकरे के चुनावी मैदान में आने से यह चुनाव और भी ज्यादा खास हो गया है। शिवसेना यानी ठाकरे परिवार की राजनीति के इतिहास में पहली बार कोई जब कोई परिवार का सदस्य चुनाव लड़ रहा है। आज यानी गुरुवार को आदित्य ठाकरे ने नामांकन भरा। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वर्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने जाने से पहले आदित्य ठाकरे ने दादा दादा बालासाहेब ठाकरे का आशीर्वाद लिया। बता दें कि नामांकन के लिए शिवसेना ने रोड शो का भी आयोजन किया है।
शिवसेना
नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई।
महाराष्ट्र : शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे नामांकन फाइल करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी के पास जाते हुए। वह वर्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।
साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments