गुजरात में बनासकांठा जिले के जेसोर वन क्षेत्र में दुनिया की सबसे छोटी और दुर्लभ बिल्ली दिखाई दी है। इसका वजन सिर्फ तीन किलो है। इसका नाम 'रस्टी स्पोटेड कैट' है। इसे राती बिल्ली भी कहा जाता है।
वन विभाग के डीसीएफ गंगा चरण सिंह ने बताया कि बिल्ली की यह प्रजाति लुप्त होने की कगार पर है। यह प्रजाति कम वन वाले क्षेत्र, घास के मैदान और पथरीले इलाके में रहना पसंद करती है।
भूरे फर पर लाल
धब्बों और बादामी लाइनों वाली इन बिल्ल्यिों के शरीर का बीच का हिस्सा सफेद होता है। साथ ही इस पर बड़े गहरे धब्बे होते हैं। इनकी लंबाई 35 से 48 सेंटीमीटर तक होती है। पूंछ की लंबाई लगभग 15 से 25 सेंटीमीटर तक होती है।
रस्टी स्पॉटेड कैट भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती हैं। खासकर दक्षिण भारत, गुजरात के हिस्सों में, जम्मू-कश्मीर और श्रीलंका में। ये छोटी चिड़ियों और स्तनपायी जीवों, कीटों, मेंढ़कों वगैरह को खाकर अपना पेट भरती हैं। ये रात में टहलती हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments