अपनी नौकरी छोड़ दादा के नक़्शे कदमों पर चल पोता कर रहा मोरों की सेवा

भारत में वर्कप्लेस की बढ़ रही डिमांड 46 साल की तनीषा मुखर्जी मां बनने को तरस रहीं PAK और 4 खाड़ी देशों में भारी बारिश सिंघम अगेन के सेट से सामने आईं दीपिका पादुकोण की तस्वीरें प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं दुबई की बारिश में बुरे फंसे राहुल वैद्य PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना ड्रेसिंग गेम ऑफ थ्रोन्स: फैशन बन गया था इस शो के बारे में बात करना गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करें दही Jio Postpaid Plans-399 का रिचार्ज करने पर मिलेगी 3 सिम फ्री Vivo T3x 5G हुआ लॉन्च जानिए सब डिटेल्स Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका बेटे की वर्जिनिटी पर मलाइका अरोड़ा ने किया सवाल प्रभु श्रीराम का हुआ सूर्यतिलक,सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर पड़ीं जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'उलझ' का टीजर आउट,5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म Good news-तमिलनाडु में 5.9 मिलियन 5G कस्टमर्स का आंकड़ा हुआ पार Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव गर्मियों में अपने बढ़ते वजन पर लगाए फुल स्टॉप दिल्ली के नंद नगरी में दिनदहाड़े फायरिंग,ASI का मर्डर आज का राशिफल iPhone 15 से भी दमदार होगा iPhone 16 का कैमरा-आइये जानते है और क्या-क्या होंगे नए फीचर्स

अपनी नौकरी छोड़ दादा के नक़्शे कदमों पर चल पोता कर रहा मोरों की सेवा

Deepak Chauhan 11-06-2019 17:36:26

ओडिशा के कटक के करीब पहाड़ की तलहटी पर बना सिद्धेश्वर फायरिंग रेंज पीकॉक वैली के नाम से मशहूर है। 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद घायल अवस्था में पहुंचे एक मोर और दो मोरनी की पन्नू बेहरा ने ऐसी सेवा की कि वे यहीं के होकर रह गए। धीरे-धीरे मोरों की संख्या 60 से ऊपर हो गई। आज इस वैली में 117 मोर हैं। पन्नू को गुजरे छह साल हो गए। अब इस विरासत को उनका पोता कान्हू बेहरा संभाल रहे हैं। मोरों की देखभाल के इस जुनून में उन्होंने एक कंपनी की नौकरी ठुकरा दी। लेकिन मोर-प्रेम देखकर सरकार ने ही उन्हें नौकरी पर रख लिया। कान्हू की एक आवाज पर मोर यहां इकट्ठे हो जाते हैं। 


महानदी के किनारे तड़गड और नाराज गांव के बीच बने इस फायरिंग रेंज में पन्नू बेहरा होमगार्ड थे। वे यहां पेड़-पौधे लगाने के साथ-साथ इनकी देखभाल भी करते थे। 1999 के चक्रवात के बाद चण्डका जंगल से तीन मोर भटककर रेंज में आए। पन्नू ने इनमें से एक मोर को राजा नाम दिया। पन्नू ने इनमें से एक घायल मोर की मरहम-पट्‌टी की, फिर तीनों को जंगल में छोड़ दिया। दूसरे दिन मोर फिर वापस आ गए। पन्नू ने उन्हें दाना-पानी दिया। फिर मोर लौटे ही नहीं और यहीं उनका कुनबा बढ़ने लगा।


पन्नू की मौत के बाद 10 दिन नहीं आए मोर

2013 सितंबर में पन्नू रिटायर हो गए, लेकिन राष्ट्रीय पक्षी के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को देखते हुए उनकी सेवा अवधि बढ़ा दी गई। इस बीच, अस्थमा से पीड़ित पन्नू बीमार रहने लगे। उन्हें चिंता मोरों की
देखभाल की थी। इसलिए उन्होंने अपने पोते कान्हू को यह जिम्मेदारी सौंपी। शुरू में पन्नू, कान्हू के साथ आते थे, ताकि पक्षियों के बीच एक रिश्ता बन जाए। कान्हू ने बताया कि दादा की मौत के 10 दिन तक मोर वहां नहीं आए। इसके बावजूद वे हर रोज दाना-पानी रखते थे और राजा आ...आ.. की आवाज लगाते थे। 10 दिन बाद वहां 25 मोर आए। इसके बाद से इन्हें दाना-पानी देना दिनचर्या में शामिल हो गया। 

मोरों के दाना-पानी पर हर रोज करीब 500 रुपए खर्च होते हैं। कान्हू दिन में दो बार सुबह 6 से 8 और दोपहर 3 से 5 बजे तक मोरों को दाना देते हैं। नौकरी मिलने से पहले सरकार से उन्हें 2500 रुपए महीने मिलते थे। हालांकि, यह काफी नहीं था, फिर भी वे मोरों की सेवा में लगे रहे। पिछले छह साल से यह सिलसिला चल रहा है। लोग कहते हैं कि पन्नू के बाद पीकॉक वैली को फिर से नया पीकॉक मैन मिल गया है। 


यूं मिला वैली को नाम 

साइकलिस्ट की एक टीम फायरिंग रेंज से गुजर रही थी। पन्नू को मोरों के बीच देखकर वे रुक गए। पहाड़ी की तलहटी में बसे इस स्थान को उन्होंने पहली बार पीकॉक वैली नाम दिया और पन्नू को पीकॉक मैन। बस, तब से यही नाम चल पड़ा। 


कान्हू को सरकार ने इसी साल मार्च में होमगार्ड बनाया है। पोस्टिंग वैली में की गई, ताकि उनकी मुहिम जारी रहे। बीकॉम पास कान्हू को एक कंपनी ने 18 हजार की नौकरी ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और मोरों की देखभाल को ही अपना मिशन बना लिया।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :