बंदर को बेहद चालक जानवर के तौर पर जाना जाता है। हम अकसर रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी शरारतें देखते सुनते रहते हैं। कई बार तो ये इतना नुकसान पहुंचा देते हैं कि स्थानीय प्रशासन व लोगों को इनके खिलाफ कोई संख्त कदम उठाना पड़ता है। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर नल से पानी पीते हुए नजर आ रहा है। लेकिन इस वीडियो को देखकर हैरानी तब होती है जब बंदर पानी पीने के बाद नल को खुद बंद
करता है ताकि पानी बर्बाद ना हो।
भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉक्टर एस. वाई. कुरैशी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘इंसानों के लिए यह कितना खूबसूरत संदेश है।’
11 सेकेंड के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को किसने रिकॉर्ड किया और यह कहां का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस वीडियो को साढ़े 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 32 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments