रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को नाइट साइक्लिंग फेस्टिवल मनाया गया। इसमें शहर के 15 हजार से ज्यादा साइक्लिस्ट ने हिस्सा लिया। फेस्टिवल का मकसद था- लोगों को एक दिन वाहन छोड़कर साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना। सालाना होने वाले फेस्टिवल में 2620 लोगों ने एक साथ खड़े होकर ह्यूमन साइकिल बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। गिनीज बुक के मुताबिक, रूस ने यह रिकॉर्ड बनाकर ब्रिटेन
का दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ब्रिटेन में 6 जून 2017 को 1148 लोगों ने यह रिकॉर्ड बनाया था।
मॉस्को के उप महापौर मैक्सिम लिक्सुटोव ने समाचार एजेंसी तास को बताया, नाइट साइक्लिंग फेस्टिवल की शुरुआत क्रेमलिन के पास वासिलिव्स्की की ढलान से हुई। इस फेस्ट में करीब 15000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं, मास्को परिवहन दिवस पर राजधानी के परिवहन क्षेत्र के श्रमिकों को व्यावसायिक छुट्टी दी गई।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments