ब्रिटेन के फ्रेड स्वामित्व वाली 171 साल पुरानी ओल्सेन क्रूज लाइन्स का 22.5 (73.8 फीट) मीटर चौड़ाई का एमएम ब्रीमर जहाज यूनान की 24 मीटर (78.7 फीट) चौड़ी कोरिन्थ कैनाल से गुजरा। यह नहर 6 किमी से ज्यादा लंबी है। इस दौरान जहाज के दोनों तरफ तीन- तीन फीट का अंतर था। लेकिन इस सफर में वह किनारों से नहीं टकराया।
इस नहर से गुजरने वाला यह सबसे बड़ा जहाज है। जहाज की लंबाई 196 मीटर ( 643 फीट) है। इसका वजन 24 हजार टन है। यह रिकॉर्ड बनाने के दौरान इस पर 1200 यात्री सवार थे। खासियत यह रही कि इस जहाज को एक टगबोट ने खींचकर नहर पार कराया। ओल्सेन क्रूज लाइन्स
ने कहा कि यह एक रोमांचक यात्रा थी। ओल्सेन के 171 साल के इतिहास ऐसा कभी नहीं हुआ। इसलिए हमने यह उपलब्धि सब के साथ साझा की है।
कोरिन्थ कैनाल को छोटे जहाजों को गुजरने के लिए बनाया गया था। इसका निर्माण 1890 से शुरू हुआ और 1893 में पूरा हो गया। नहर में खड़ी चूना पत्थर की दीवारें हैं, जो जल स्तर से नहर के शीर्ष तक लगभग 300 फीट ऊंची हैं, लेकिन समुद्र तल से केवल 70 फीट चौड़ी हैं। ग्रीस को पेलोपोनेसियन प्रायद्वीप से अलग करती है। साथ ही यह आयोनियन सागर के कोरिन्थ की खाड़ी को एजियन सागर की सोनिक खाड़ी से जोड़ती है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments