Lok Sabha Elections: पहली बार बहुमत के साथ किसी गैर-कांग्रेसी दल की सत्ता में दोबारा वापसी

इंदौर साइबर सुरक्षा माँ पर अभद्र टिप्पणी पर बोले चिराग पासवान जीत के प्रति आश्वास हैं पप्पू यादव प्रदेश मतदान आज का राशिफल Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रामनवमी जुलूस पर हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र गॉर्लिक-बींस से बनने वाला टेस्टी सलाद प्रदोष व्रत 2024:आइये जानते है प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त

Lok Sabha Elections: पहली बार बहुमत के साथ किसी गैर-कांग्रेसी दल की सत्ता में दोबारा वापसी

Khushboo Diwakar 23-05-2019 11:29:37

  • अमेठी से स्मृति ईरानी 2000 वोटों से फिर आगे, भोपाल में दिग्विजय और गुना में सिंधिया पीछे
  • उप्र में भाजपा से सपा-बसपा काफी पीछे, दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा आगे
  • मधेपुरा से शरद यादव पीछे, वायनाड से राहुल और रायबरेली से सोनिया आगे
  • गुलबर्गा से मल्लिकार्जुन खड़गे और सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीछे; बेगूसराय में कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर
  • एग्जिट पोल्स ही एग्जेक्ट: 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत का अनुमान जताया गया था

नई दिल्ली. 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वाेटों की गिनती जारी है। रुझान बता रहे हैं कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। भाजपा को पिछली बार 282 सीटें मिली थीं। रुझानों में इस बार भी वह 272 से आगे दिख रही है। नरेंद्र मोदी वाराणसी से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी वायनाड, रायबरेली से सोनिया आगे चल रही हैं। उधर, बिहार की मधेपुरा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार शरद यादव 40 हजार वोटों से पीछे हैं। अमेठी से स्मृति, लखनऊ से राजनाथ, भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर और गांधीनगर से अमित शाह आगे हैं। लेकिन, नागपुर में नितिन गडकरी और सुल्तानपुर में मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।

11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों की वोटिंग प्रक्रिया के दौरान 67.11% मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के इतिहास में यह सबसे ज्यादा है। इस बार 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे।

सेंसेक्स पहली बार 40 हजार के पार

इस बीच, चुनावी नतीजों के असर से सेंसेक्स 40 हजार से ऊपर पहुंच गया। पिछली बार जब 16 मई 2014 को नतीजे आए थे, तब सेंसेक्स ने पहली बार 25 हजार का आंकड़ा छुआ था। इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन सेंसेक्स 40 हजार के पार हुआ।

मोदी ने इंदिरा की बराबरी की

जवाहरलाल नेहरू ने लगातार तीन बार और इंदिरा गांधी ने लगातार दो बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाकर सरकार बनाई थी। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 का चुनाव जीत था। वहीं, इंदिरा गांधी ने 1967 और 1971 का चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीता था। मोदी ने अब इंदिरा की बराबरी कर ली है। 2014 में उनके नेतृत्व में भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं। इस बार भी वह 280 से ज्यादा सीटें जीत रही है।

अपडेट्स
  • मप्र की छिंदवाड़ा सीट पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ 15778 वोटों से आगे। प्रदेश की बाकी 28 सीटों पर भाजपा आगे।
  • जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर नेशनल काॅन्फ्रेंस के गुलाम अहमद मीर आगे। महबूबा मुफ्ती तीसरे नंबर पर।
  • अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से 1 लाख 25 हजार वोटों से आगे।
  • उत्तरप्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से रालोद प्रमुख अजीत सिंह और बागपत से उनके बेटे जयंत चौधरी पीछे। 
  • हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा आगे। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 37 सीटों पर बढ़त।
  • भोपाल में भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 30 हजार वोटों से आगे। 
  • इंदाैर में भाजपा के शंकर लालवानी कांग्रेस के पंकज संघवी से 90 हजार से ज्यादा वोटों से आगे।
  • अमेठी से स्मृति ईरानी 2000 वोटों से फिर आगे।
  • राजस्थान की बाड़मेर सीट से केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से आगे।
  • रामपुर से भाजपा की जयाप्रदा आगे, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस से राजबब्बर पीछे।
  • भाजपा दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आगे। वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू।
  • दक्षिण बेंगलुरु से भाजपा के तेजस्वी सूर्या, कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से आगे चल रहे हैं। 
  • श्रीनगर से फारूक अब्दुल्ला और पंजाब की उधमपुर सीट से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद आगे। 
  • पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी आगे।
  • बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के रविशंकर प्रसाद से पीछे।
  • पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं। 
  • बिहार की बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह आगे, सीपीआई के कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर। 
  • पंजाब की बठिंडा सीट से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और गुरुदासपुर से भाजपा के सनी देओल पीछे।
  • वाराणसी में नरेंद्र मोदी 11252 वोटों से आगे, कांग्रेस अजय राय दूसरे नंबर पर।
  • अमेठी में स्मृति ईरानी से राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।
  • भोपाल में
    प्रज्ञा ठाकुर, वायनाड से राहुल गांधी और गांधीनगर से अमित शाह आगे। 
  • लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जयपुर शहर से भाजपा उम्मीदवार रामचरण वाेरा आगे चल रहे हैं।
  • बरेली से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे।
  • शुरुआती रुझानों में भाजपा राजस्थान में 16 और कांग्रेस एक सीट पर आगे।
रुझान: कांग्रेस+ ने तमिलनाडु-महाराष्ट्र से अपनी सीटें दोगुनी कीं कांग्रेस+ को पिछली बार की 60 सीटों से दोगुनी यानी करीब 120 सीटें मिलने के रुझान सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा फायदा तमिलनाडु में हो रहा है, जहां उसे 25 सीटों पर बढ़त मिलने के रुझान हैं। उधर, महाराष्ट्र में कांग्रेस को 10 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यहां 2014 में कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी राहुल की पार्टी को 4 सीटों पर बढ़त के रुझान हैं। यहां पिछली बार पार्टी को 1 सीट ही मिली थी। इसके अलावा गुजरात में 4, उप्र में 3 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त के रुझान हैं।
वोटों की इस तरह गिनती होगी
  • चुनाव आयोग हर लोकसभा सीट के तहत आने वाले हर विधानसभा क्षेत्र के 5 मतदान केंद्रों की ईवीएम का मिलान वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) की पर्चियों से करेगा। इस वजह से इस बार आधिकारिक नतीजों के ऐलान में 4 से 6 घंटे की देरी हो सकती है। 
  • न्यूज एजेंसी के मुताबिक, देशभर के 10.3 लाख मतदान केंद्रों में से 20,600 बूथ पर ईवीएम-वीवीपैट का मिलान होगा।
  • अगर वीवीपैट पर्चियों का मिलान नहीं हो पाता है तो पर्चियोें में दर्ज वोटों की गिनती होगी और उसी गिनती के आधार पर मिले नतीजों को सही माना जाएगा। 
  • मौजूदा प्रक्रिया यह है कि वीवीपैट पर्चियों का ईवीएम से मिलान सबसे आखिर में ही किया जाता है।
  • पोस्टल बैलट की गिनती सबसे पहले होती है। इस बार डाक मतपत्रों की संख्या देशभर में महज 16.49 लाख रही है।
चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों की मांग खारिज की
22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि अगर हर विधानसभा क्षेत्र के 5 पोलिंग स्टेशनों में से एक पर भी ईवीएम-वीवीपैट मिलान में गड़बड़ी पाई जाती है, तो उस क्षेत्र के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 100% वीवीपैट वेरिफिकेशन कराया जाए। विपक्षी दलों ने यह भी कहा था कि वीवीपैट मिलान की प्रक्रिया वोटों की गिनती से पहले हो, ना कि उसके बाद। हालांकि, चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों की यह मांग खारिज कर दी। 
चुनाव प्रचार: मोदी ने 50 दिन में 142 रैलियां कीं, राहुल ने 67 दिन में 129 रैलियां कीं 
मोदी का फोकस बंगाल पर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 दिन के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में 142 रैलियां कीं। इस दौरान उनका ज्यादा फोकस उत्तरप्रदेश, बंगाल और ओडिशा की 143 सीटों पर रहा। यहां मोदी ने 54 यानी 40% जनसभाएं कीं। 
 
राहुल ने बिहार-यूपी में मेहनत की: राहुल गांधी ने 67 दिन में 129 रैलियां कीं। सबसे ज्यादा 18 रैलियां उन्होंने मध्यप्रदेश में और 17 रैलियां उत्तर प्रदेश में कीं। राहुल बिहार में 7 बार रैलियों के लिए गए, जबकि यहां उनकी पार्टी 40 में से केवल 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
मुद्दे: राष्ट्रवाद-एयर स्ट्राइक बनाम न्याय योजना और राफेल-जीएसटी
  • नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और मजबूत सरकार जैसे मुद्दों पर बात की। 
  • राहुल गांधी ने नोटबंदी, जीएसटी, राफेल सौदे पर बयान दिए और रैलियां कीं। राहुल ने ‘‘चौकीदार चोर है’’ जुमले को जोर-शोर से उछाला। कांग्रेस अध्यक्ष ने न्याय योजना और किसान योजना का भी जिक्र चुनावी रैलियों में किया।

इस बार 10 बड़े चेहरे
सीटउम्मीदवार
वाराणसीनरेंद्र मोदी
अमेठी और वायनाडराहुल गांधी
रायबरेलीसोनिया गांधी
गांधीनगरअमित शाह
भोपालदिग्विजय सिंह
लखनऊराजनाथ सिंह
मैनपुरीमुलायम सिंह यादव
आजमगढ़अखिलेश यादव
नागपुरनितिन गडकरी
उत्तर-पूर्वी दिल्लीशीला दीक्षित
10 अहम राज्य
राज्यलोकसभा सीटें2014 के नतीजे
उप्र80भाजपा+ 73, सपा 5, कांग्रेस 2
महाराष्ट्र48भाजपा 23, शिवसेना 18, राकांपा 4, कांग्रेस 2
बंगाल42तृणमूल 34, कांग्रेस 4, भाजपा 2
बिहार40भाजपा 22, लोजपा 6, राजद 4, कांग्रेस 2
तमिलनाडु39अन्नाद्रमुक 37, भाजपा 1, अन्य 1
ओडिशा21बीजद 20, भाजपा 1
मप्र29भाजपा 27, कांग्रेस 2
राजस्थान25भाजपा 25
गुजरात26भाजपा 26
छग11भाजपा 10, कांग्रेस 1

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :