भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में खटलापुरा घाट पर गणपति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नाव पलटने से 11 लोगों की मौत और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
भोपाल में खटलापुरा घाट पर नाव पटलने से 11 लोगों की मौत हो गई। कई से शव बरामद हो गए हैं। वहीं लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह घटना गणपति विसर्जन के दौरान हुई थी। नाव पर 19 लोग सवार थे। अधिकारियों ने अब तक 11 के शव बरामद किए हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार को गणपति विसर्जन के
दौरान ऐसी ही घटनाएं सामने आईं।
भोपाल में नाव के पलटने से 11 लोगों की मौत पर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला कलेक्टर द्वारा मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
सीएम कमलनाथ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ नाव हादसे को लेकर जांच के निर्देश दिए। वहीं मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments