बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों हाल ही में अपने पति आनंद अहुजा (Anand Ahuja) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए जापान हॉलीडे पर गई थीं। जहां से सोनम ने कई खूबसूरत सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। जापान हॉलीडे के बाद वह अब इंडिया वापस लौट आईं है। इसी बीच सोनम से जुड़ी एक खबर सामने आई है।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम जल्द ही मुंबई (Mumbai) में अपना फ्लैट बेचकर अपने
पति आनंद अहुजा (Anand Ahuja) के साथ लंदन शिफ्ट होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आनंद को अपने कारोबार के चलते अक्सर भारत से लंदन आना-जाना पड़ता है. सोनम भी पिछले दो वर्षों में कई दफा लंदन विजिट कर चुकी हैं। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो सोनम लंदन (London) के नॉटिंग हिल (Notting Hill) में नई प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं। ऐसे में वो मुंबई के धीरुभाई अंबानी स्कूल के करीब अपने मकान को बेच सकती हैं।जिसे उन्होंने अभी हाल ही में खरीदा है। सोनम इस प्रॉपर्टी के बिकते ही लंदन शिफ्ट हो सकती हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments