मॉम और डैड के अलावा रणवीर अपनी दीदी के बेहद करीब हैं। मीडिया से बात करते रणवीर सिंह ने कहा भी था कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ गए हैं। वो गिफ्ट जब भी देतीं तो ढेर सारा गिफ्ट लेकर आतीं हैं। रणवीर ने यह भी बताया था कि लोग उनके दांतों की बहुत तारीफ करते हैं और उनके दांत इतने अच्छे इसलिए भी हैं क्योंकि उनकी दीदी रितिका ने बचपन में उन्हें खूब सारी चॉकलेट्स खिलाई हैं। पिछले साल राखी के मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी बहन के साथ यह तस्वीर सोशल साइट्स पर शेयर की थी।