बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक खास पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता था। मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया।
" xss=removed>
साल 2003 में उन्होंने फिल्म 'द हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे, इसके बावजूद प्रियंका के काम की काफी तारीफ की गई।
प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
बता दें कि प्रियंका का इस बार का बर्थडे बहुत स्पेशल है क्योंकि ये शादी के बाद प्रियंका का पहला बर्थडे है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments