बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का 6 जुलाई को जन्मदिन था। इस मौके पर पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के बचपन की फोटो डालकर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी थीं। साथ ही रणवीर सिंह ने भी अपने आने वाली फिल्म ‘83’ में कपिल देव (Kapil Dev) के अपने किरदार के पहले लुक को फैंस के साथ साझा किया था।
जैसे ही रणवीर सिंह ने फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी फैंस उनके इस लुक से काफी इंप्रेस हुए थे। साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भी उन्हें कमेंट कर ये कहा था कि रणवीर आप एकदम पाजी की तरह दिख रहे
हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने रणवीर के इस लुक की तारीफ की थी।
जन्मदिन के दो दिन बाद रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की एक फोटो साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि केक काफी खा लिया है, साथ ही दीपिका पादुकोण को टैग भी किया है। इस फोटो में दीपिका डेनिम टॉप और व्हाइट स्कर्ट में एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं।
इसके अलावा रणवीर सिंह ने खुद को जन्मदिन की बधाई देते हुए हैप्पी बर्थडे टू मी भी लिखा है। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘83’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इसमें रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments