बॉलीवुड डीवा करीना कपूर टीवी की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। जल्द ही वो रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 7 में दिखाई देंगी। जी टीवी पर 'डांस इंडिया डांस' का महासंग्राम शुरु होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में निश्चित रूप से करीना के फैंस उन्हें टीवी शो जज करते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे।
इस
शो में करीना जज की भूमिका में नजर आएंगी। तभी तो शो की शूटिंग में करीना एक परफेक्ट जज की तरह अपने फैंस का दिल जीतती नजर आईं। कभी तो करीना ने अपने लटके झटकों से डांस फ्लोर पर आग लगा दी तो कभी वो सबको साथ सैल्फी लेती नजर आईं। करीना ने इस दौरान ग्रीन कलर का गाउन पहन रखा है। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया हुआ है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments