बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्मों के साथ ही साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कामों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ऐसे में वह एक बार फिर से असम (Assam) में आई बाढ़ (Assam floods)पीड़ितों के लिए वह सामने आए हैं। अक्षय ने असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और दो करोड़ की राशि देने का एलान किया है। अक्षय ने मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) और काजीरंगा (Kaziranga) के लिए 1 करोड़ रूपए दान देने का फैसला किया है।
इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी है। अक्षय ने ट्विटर पर इस घटना को लेकर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि असम में आए के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। इसमें पीड़ित सभी इंसान और जानवर इस जरूरत की स्थिति में मदद के हकदार हैं। मैं मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा पार्क
रेस्क्यू के लोए 1 करोड़ रूपए दान करना चाहूंगा। सभी से अपील करता हूं कि इसके लिए अपना योगदान दें। एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इस ट्वीट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उनके इस काम की तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भी अक्षय सामाजिक सरोकार से जुड़े काम के लिए आगे आये थे। उन्होंने मई में उड़ीसा में आये फानी तूफान से प्रभावित लोगों के लिए एक करोड़ की राशि दान की थी। अक्षय ने केरल और चेन्नई में आई बाढ़ के समय भी अक्षय ने मदद का एलान किया था।
अब वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की जल्द ही फिल्म 'मिशन मंगल (Mission Mangal)' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन (Vidya Balan), तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments