आज प्रियंका चोपड़ा मनाएंगी 37वां जन्मदिन

चिराग पासवान ने महेश्वर हजारी पर हमला बोला Airtel ने इंटरनेशनल रोमिंग पैकेज लॉन्च किया 30 अप्रैल को कोर्ट में फिर से पेश होंगे बाबा रामदेव पवन सिंह ने रोहतास में शुरू किया रोड शो चित्रकूट में हनुमान जन्मोत्सव पर विविधि कार्यक्रम भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आज हनुमान मंदिर में की जा रही विधिवत पूजा अर्चना ललितपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो की लोगों की मौत प्रशांत किशोर ने कहा शिक्षा का स्तर बढ़ाए सरकार सहरसा में वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह बदायूं से ग्यारह प्रत्याशी मैदान में। हनुमान जयंती प्रधानमंत्री-प्रदेश दौरा आज का राशिफल लू की चेतावनी के बीच निर्वाचन आयोग ने आज विभिन्‍न पक्षों के साथ बैठक की यूक्रेन युद्ध से हुआ हृदय परिवर्तन, यूक्रेन की मडिया बनी करणेश्वरी संजय निषाद पर हमला जिला सहकारी बैंक के वर्तमान अध्यक्ष का नवाज खान पर बड़ा आरोप । विश्व पृथ्वी दिवस फारबिसगंज मे 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित विशाल चुनावी जनसभा भोपाल में एनसीसी कैडेट्स ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आज प्रियंका चोपड़ा मनाएंगी 37वां जन्मदिन

Swati 18-07-2019 13:08:52

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक दुनिया भर में नाम चुकीं प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 37वां जन्मदिन मना रही हैं। सफल एक्ट्रेस के साथ साथ प्रियंका बेहतरीन सिंगर भी हैं। वह अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय से दुनिया को अपना कायल बना चुकीं हैं। आज प्रियंका के बर्थडे पर हम आपको बता रहे हैं उनकी निजी जिंदगी से लेकर करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचने की खास बातें...

1. 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की गिनती में शुमार की जाती हैं।

2. 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रहीं प्रियंका के पिता पंजाब के अंबाला से थे और मां झारखंड से हैं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा।

priyanka chopr

मां मधु चोपड़ा के साथ प्रियंका

3. 13 साल की उम्र में वह अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं, जहां उन्होंने लगभग तीन वर्ष बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया, अमेरिका में उन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना भी करना पड़ा। अमेरिका से तीन साल बाद भारत वापस आईं प्रियंका ने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में उच्च विद्यालय की शिक्षा प्राप्त की।

प्रियंका अमेरिका में मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रहीं और उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब के लिए प्रवेश किया, जिसमें उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पांचवीं भारतीय थीं।

4. प्रियंका अपने पारिवारिक रिश्तों को काफी महत्व देती हैं। वह अपने पिता के बेहद करीब थीं, जिनका निधन 2013 में हुआ। वह एक समय में इंजीनियरिंग या मनोरोग का अध्ययन करने की आकांक्षी थीं।

priyanka chopr

भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ प्रियंका

जब किया फिल्म इंडस्ट्री का रुख

5. मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। उन्होंने  2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2003 में उन्होंने 'द हीरो' के साथ बॉलीवुड
में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा थे।

priyanka chopr

एक नजर प्रियंका की फिल्मों पर-

प्रियंका 'थमिजान'(2002), 'अंदाज'(2003), 'द हीरो'(2003), 'मिस इंडिया: द मिस्टरी'(2003), 'प्लान'(2004), 'असंभव'(2004), 'एतराज'(2004), 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'किस्मत'(2004), 'प्लैकमेल'(2005), 'ब्लफ मास्टर'(2005), 'बरसात'(2005), 'यकीन' (2005), 'वक्त'(2005), 'आप की खातिर'(2006), 'डॉन' (2006), 'कृष'(2006), '36 चाइना टाउन'(2006), 'सलाम-ए-इश्क'(2007), 'किस्मत टॉकीज' (2007), 'बिग ब्रदर', (2007), 'कुबार्नी'(2007), 'लंदन ड्रीम्स'(2007), 'लव स्टोरी 20500'(2007), 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो'(2008), 'फैशन'(2008), 'वॉट्स यॉर राशी?'(2008), 'सात खून माफ' (2011), 'बर्फी' (2012), 'मेरी कॉम' (2014), 'दिल धड़कने दो' (2015), 'बाजीराव मस्तानी' (2015) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

प्रियंका को जल्द ही आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में विक्टोरिया लीड्स नाम की खलनायिका के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में प्रियंका जैक एफ्रॉन और ड्वेन जॉनसन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी।

priyanka chopra

6. प्रियंका को मिले अवॉर्ड्स

इससे पहले वह टेलीविजन श्रृंखला 'क्वांटिको' का हिस्सा रहीं, जिसके लिए उन्हें सबसे पसंदीदा अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया। प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार के अलावा कई अवॉर्डस और नोमिनेशनंस प्राप्त किए हैं।

bollywood actress priyanka chopra during the wrap-up party of film the sky is pink

7. फिल्मों के अलावा प्रियंका के काम

* फिल्मों में अभिनय के अलावा वह टेलीविजन रियलिटी शो की भी मेजबानी कर चुकी हैं।
* भारत के राष्ट्रीय अखबारों के लिए कॉलम भी लिख चुकी हैं।
* 10 अगस्त, 2010 को उन्हें बाल अधिकार के लिए एक यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।

8. प्रियंका को 13 साल की उम्र में अमेरिका में नस्लीय टिप्णियों का सामना करना पड़ा था और हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाइट हाउस में उनका स्वागत किया, जहां प्रियंका ने वार्षिक वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में भाग लिया।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :