बॉलीवुड वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग को लेकर काफी बिजी हैं। इसी बीच वरुण धवन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार वरुण धवन शूटिंग सेट पर घायल हो गए हैं।
आपको बता दें कि आजकल इस फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग की जा रही है। क्लाइममैक्स के लिए मुंबई के अंधेरी इलाके में प्रैक्टिस चल रही थी। रोजाना 6 घंटो तक ये अभ्यास चलता था। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह मुंबई में एक्टर्स रिहर्सल कर रहे हैं। लेकिन इसी रिहर्सल के दौरान वरुण धवन को घुटने में चोट लग गई। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, वो भांगड़ा का एक स्टेप कर रहे थे जब उनके घुटने में चोट लगी। हालांकि बताया जा रहा है
कि वो इसके बावजूद प्रैक्टिस में लगे रहे और उन्होंने ब्रेक नहीं लिया।
वरुण धवन को इसके पहले भी फरवरी में इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगी थी। तब शूटिंग अमृतसर में चल रही थी और उन्हें बीच में शूटिंग रोक कर मुंबई लौटना पड़ा था। इस फिल्म की शूटिंग कई लोकेशन पर हुई है। भारत के अलावा यूके, जर्मनी, नेपाल और अफ्रीका में भी फिल्म की शूटिंग हुई है। फिल्म की कुछ पोस्टर भी रिलीज कर दिए गए हैं।
ये फिल्म ABCD सीरीज का ही हिस्सा है। इससे पहले की दो फिल्में अच्छी चली थीं। स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण और श्रद्धा के अलावा प्रभुदेवा और नोरा फतेही भी मुख्य किरदार में दिखेंगे। फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी बाद में इसे बदलकर अब 24 जनवरी 2020 कर दिया गया।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments