अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैब्रिएला की सिजेरियन डिलीवरी हुई है। उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अर्जुन और गैब्रिएला के पेरेंट्स को भी अस्पताल जाते हुए देखा गया था। गैब्रिएला के
पेरेंट्स खास तौर से इस मौके के लिए साउथ अफ्रीका से मुंबई आए हैं।
जेपी दत्ता की बेटी निधि ने शेयर की खबर: अर्जुन और गैब्रियला के पेरेंट्स बनने की खबर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा-बच्चे के आगमन पर बधाई अर्जुन रामपाल। ईश्वर आपको सुखी रखे।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments