पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात के दौरान अजीज ने यह आश्वासन दिया। धर्मेंद्र प्रधान इस समय तीन देशों की यात्रा पर हैं। बैठक के बाद प्रधान ने ट्वीट कर कहा, सऊदी अरब के नवनियुक्त ऊर्जा मंत्री से जेद्दाह में मुलाकात की। सऊदी अरब के सुलतान सलमान ने पिछले सप्ताह खालिद अल- फलिह को ओपेक के ऊर्जा मंत्री से हटा दिया था। सऊदी मंत्री ने भारत के साथ हाइड्रोकार्बन आपूर्ति क्षेत्र में एक सतत भागीदारी का भरोसा दिया।
सऊदी अरब के नए ऊर्जा मंत्री शहजादा अब्दुलअजीज बिन सलमान ने कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की योजना का अनुमोदन कर दिया है। इससे कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सलमान ने कहा कि इससे सभी तेल निर्यातक देशों को फायदा होगा। उनका यह बयान इस बात का संकेत है कि वह कीमतों में गिरावट तथा बाजार में अत्यधिक आपूर्ति को कम करने के लिए आगे और उत्पादन कटौती को समर्थन दे सकते हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments