लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर एक कथित ड्रॉप टेस्ट वीडियो वायरल हुआ, जिसमें iPhone 18 Pro जैसा दिखने वाला डिवाइस टेस्टिंग से गुजरता नजर आ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लीक Apple के सप्लायर से जुड़े डेटा ब्रीच के बाद सामने आया है। कथित तौर पर लीक हुई फाइलों में डिवाइस से जुड़े कुछ डिजाइन दस्तावेज, कंपोनेंट जानकारी और टेस्टिंग से जुड़ी सामग्री शामिल होने की बात कही जा रही है।
वीडियो में फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप और नया डिजाइन नजर आने का दावा किया गया है। हालांकि Apple की ओर से इस लीक या वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
iPhone 18 Pro को लेकर उम्मीद है कि Apple इसे सितंबर में पेश कर सकता है। फिलहाल सामने आई जानकारी को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।