योनो-ऐप-ठगी-बुजुर्ग-95000-साइबर-फ्रॉड-फतेहाबाद

YONO ऐप अपडेट के नाम पर ठगी: 75 वर्षीय बुजुर्ग से 95 हजार रुपये उड़ाए

फतेहाबाद में YONO ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाकर 95 हजार रुपये की ठगी कर ली। फर्जी कॉल और APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर पैसे निकाले गए।

By : Local News of India
YONO ऐप अपडेट के नाम पर ठगी: 75 वर्षीय बुजुर्ग से 95 हजार रुपये उड़ाए

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

फतेहाबाद में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां डिजिटल बैंकिंग के नाम पर एक बुजुर्ग को ठगों ने अपना शिकार बना लिया। भट्टू कलां क्षेत्र के मॉडल टाउन निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड फार्मासिस्ट से 95 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।

पीड़ित प्रकाश चंद्र ने बताया कि वह YONO SBI ऐप का उपयोग करते हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐप में तकनीकी दिक्कत आ रही थी। इसी दौरान उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें ऐप अपडेट करने के लिए एक फॉर्म भरने को कहा गया था।

जैसे ही उन्होंने फॉर्म भरा, कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए मदद का भरोसा दिलाया और व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेज दी। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया।

हैकर्स ने फोन का रिमोट एक्सेस लेकर उनके बैंक खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 95 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से पैसे कटने के मैसेज मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उसे ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम एनकाउंटर: मारे गए शूटरों के परिवार बोले- गैंग से जुड़ाव की नहीं थी जानकारी

गुरुग्राम एनकाउंटर: मारे गए शूटरों के परिवार बोले- गैंग से जुड़ाव की नहीं थी जानकारी

गुरुग्राम एनकाउंटर में मारे गए कथित शूटरों के परिवारों ने कहा कि उन्हें बेटों के किसी गैंग से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब के व्यक्ति से ₹3 लाख की ठगी, झारखंड के दो साइबर ठग गिरफ्तार

पंजाब के व्यक्ति से ₹3 लाख की ठगी, झारखंड के दो साइबर ठग गिरफ्तार

पंजाब के एक व्यक्ति से ₹3 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में झारखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर नेटवर्क का पता लगा रही है।

$8 मिलियन घोटाले का आरोप, घाना के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया

$8 मिलियन घोटाले का आरोप, घाना के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया

घाना के इन्फ्लुएंसर फ्रेडरिक कुमी को कथित $8 मिलियन रोमांस स्कैम मामले में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है।

हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, 34 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिले 1,121 करोड़ रुपये

हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, 34 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिले 1,121 करोड़ रुपये

हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 34 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1,121 करोड़ रुपये की राशि दी गई। सरकार ने लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की।

गुरुग्राम में दीपक नंदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, मुठभेड़ में एक अपराधी और 3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम में दीपक नंदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, मुठभेड़ में एक अपराधी और 3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम में पुलिस और दीपक नंदल गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, चार बदमाश मारे गए जबकि एक अपराधी और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। मामले की जांच जारी है।